search

मोदी मिल, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर विस्तार योजना की जगी उम्मीदें, दिल्ली सरकार से मांगी वित्तीय अनुमति

Chikheang 2025-12-21 02:07:05 views 1243
  

मोदी मिल, सावित्री सिनेमा फ्लाई ओवर विस्तार योजना की उम्मीदें जगी।



वीके शुक्ला, नई दिल्ली। वर्षों से लंबित मोदी मिल, सावित्री सिनेमा फ्लाई ओवर विस्तार योजना की उम्मीद अब जग गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस योजना के लिए दिल्ली सरकार से वित्तीय अनुमति मांगी है। विभाग ने फाइल दिल्ली सरकार के पास भेजी है। अगले सप्ताह तक इस योजना को सरकार मंजूरी दे सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनुमति मिलने के बाद विभाग इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा। माना जा रहा है कि अगले छह माह में परियोजना पर काम शुरू हो सकेगा। दक्षिणी दिल्ली में ये दाेनों स्थान यातायात जाम को लेकर बदनाम हैं। मगर अब इन दोनों स्थानों में शामिल सावित्री सिनेमा और कालकाजी में यातायात सुगम होगा।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि सरकार इस योजना को लेकर गंभीर है। इसे देखते हुए कुछ माह पहले इन दोनों फ्लाईअोवर बनाने की योजना के लिए मिट्टी की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई है। जमीन का तकनीकी सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए गहरे बोरहोल खोदकर मिट्टी के नमूने लिए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया फ्लाईओवर की नींव के लिए सुरक्षित वहन क्षमता को ध्यान में रखकर पूरी की गई है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने कहा कि निर्माण के लिए टेंडर से पहले की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। सरकार से वित्तीय अनुमति मिलते ही काम शुरू होगा। योजना के तहत बाहरी रिंग रोड पर मोदी मिल और सावित्री सिनेमा के सामने नए फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होना है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर रहा है। यह परियोजना 412 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।
इस योजना पर होना है काम

योजना के तहत सावित्री सिनेमा के सामने सिंगल बने फ्लाईओवर को डबल किया जाएगा। वहीं कालका जी मंदिर के पास सिंगल बने फाईओवर को भी डबल किया जाएगा। इस फ्लाईअोवर को मोदी मिल के पास रेलवे लाइन पर बने फ्लाईओवर को आपस में जोड़ दिया जाएगा।

अभी सावित्री सिनेमा के सामने मोदी मिल से आइआइटी की तरफ जाने के लिए सिंगल फ्लाईओवर है, इसे 2001 में 1.5 किमी लंबा बनाया गया था, मगर आइआइटी की तरफ से मोदी मिल की तरफ आने के लिए फ्लाईओवर नहीं है। इस प्वाइंट पर भयंकर जाम लगता है लोग कई बार काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। यहां पर फ्लाईआेवर बनाने की पिछले 15 साल से मांग उठ रही है। पूर्व की सरकार ने कुछ प्रयास किया था मगर सफलता नहीं मिल सकी थी।

इसी तरह कालकाजी मंदिर के सामने बने मोदी मिल से नेहरू प्लेस जाने के लिए सिंगल फ्लाईअोवर है, मगर नेहरू प्लेस से माेदी मिल आने वाले लोग इस प्वाइंट पर सुबह व शाम को जाम में फंसते हैं। विभाग की योजना के तहत कालकाजी से मोदी मिल फ्लाईअोपर आपस में जुड़ जाएंगे। इसके बनने से चित्तरंजन पार्क, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, कालकाजी और नेहरू प्लेस जैसे इलाकों में यातायात सुगम हो सकेगा।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ

लोक निर्माण विभाग के पूर्व प्रमुख अभियंता दिनेश कुमार कहते हैं कि मोदी मिल से लेकर सावित्री सिनेमा तक रिंग रोड पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ चुका है। यहां पर लंबे समय से अतिरिक्त फ्लाईअोवर बनाने की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा क अगर सरकार इस योजना के लेकर गंभीर है तांे इससे दक्षिणी पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट तक आने जाने वालों काे बड़ा लाभ मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953