search

बक्‍सर DM की बड़ी पहल; अब फोन पर श‍िकायत की सुविधा, जिलाध‍िकारी ने बताया-क‍ितने द‍िनों में हो जाएगा समाधान

cy520520 2025-12-20 22:08:16 views 1171
  

ब्रह्मपुर मेंं आयोज‍ित जनता दरबार में संबोध‍ित करतीं डीएम साहिला। जागरण  



संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर(बक्सर)। प्रखंड परिसर में शनिवार को पहली बार जिलाधिकारी साहिला ने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर एक निगरानी कोषांग (Monitoring Cell) का गठन किया गया है और उसका फोन नंबर भी जारी किया जाएगा।

आम जनता किसी भी तरह की समस्याओं की जानकारी इस फोन नंबर पर दे सकती है और एक सप्ताह के अंदर ही समस्याओं के निष्पादन का प्रयास प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के पास दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को समाहरणालय में भी उनके द्वारा जनता दरबार लगाया जाता है। पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने पहली बार ब्रह्मपुर से ही जनता दरबार का शुभारंभ करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
मॉडल जिला बनाया जाएगा बक्‍सर

वहीं उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि बक्सर को चमकता हुआ एक माॅडल जिला बनाया जाएगा। अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि माॅनिटरिंग सेल मामलों के निष्पादन करने की दिशा में भी कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। लगभग एक दर्जन लोगों की शिकायतें मिली और जिलाधिकारी ने निष्पादन करने का आदेश दिया।

जनता दरबार में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ददन यादव, पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र सिंह अश्वनी कुमार ने जिलाधिकारी से अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार और मनमानी की शिकायत की।

उन्‍होंने कहा कि दाखिल- खारिज, परिमार्जन, जमीन की मापी से लेकर नकल निकालने में खुलेआम मनमानी से आम जनता परेशान है। यहां के अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी से भूमि विवाद बढ़ रहा है।

निमेज पंचायत के मुखिया जग नारायण साह ने बताया कि उनके पंचायत के वार्ड नंबर नौ का आंगनबाड़ी केंद्र में चार साल से ताला बंद है और कोर्ट के आदेश के बाद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा ताला नहीं खोला गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737