search

Saran News: सोनपुर मंडल में बढ़ी चेन पुलिंग पर सख्ती, एक सप्ताह में 26 यात्री गिरफ्तार

cy520520 2025-11-22 10:36:18 views 1101
  

एक सप्ताह में चेन पुलिंग के आरोप में 26 यात्री गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। ट्रेनों में बेवजह अलार्म चेन खींचकर यात्रा में बाधा डालने की बढ़ती घटनाओं पर सोनपुर मंडल रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

पिछले एक सप्ताह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल और मंडल प्रशासन ने संयुक्त रूप से ट्रेनों में गश्ती और निगरानी बढ़ाई, जिसका परिणाम तुरंत सामने आया।

12 से 18 नवंबर तक चलाए गए इस अभियान में कुल 26 मामलों में कार्रवाई की गई। सभी मामलों में संबंधित यात्रियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे कुल 8,200 रुपये जुर्माना वसूला गया।

कार्रवाई रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत की गई, जिसके तहत अनावश्यक चेन खींचना दंडनीय अपराध है। कई घटनाओं में यात्रियों ने मामूली कारणों से चेन खींच दी, जिससे ट्रेनें देर से खुलीं और अन्य यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बेवजह चेन पुलिंग से न केवल संचालन प्रभावित होता है, बल्कि कई बार सुरक्षा संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को जागरूक करने के लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर घोषणाएं, प्रचार सामग्री और निगरानी बढ़ाई गई है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति के अलावा चेन खींचने पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। सोनपुर मंडल ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162876