search

हरदोई में इन 12 मार्गों पर जल्द दौड़ेंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी राहत

cy520520 2025-12-20 22:08:19 views 1244
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) की जल्द शुरुआत होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने हरदोई डिपो समेत चार डिपो में कुल 12 जनता सेवा बसों के संचालन को मंजूरी दे दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन बसों के संचालन से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुलभ होगा। इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों से सामान्य किराये की अपेक्षा 25 प्रतिशत कम किराया लिया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक इं. रमेश कुमार ने बताया कि हरदोई, गोला, कन्नौज, सीतापुर डिपो के 17 मार्गों का प्रस्ताव परिवहन निगम मुख्यालय को भेजा गया था, जिसमें 12 मार्गों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा संचालित करने की मंजूरी मिल गई है।

बताया कि हरदोई डिपो में हरदोई से सांडी, दुर्गागंज होते हुए बिलग्राम, हरदोई से सांडी, हरपालपुर, चौसार होते हुए श्रीमऊ जनता सेवा बसें संचालित की जाएंगी।

इसके अलावा कन्नौज डिपो में कन्नौज से सौरिख, खडनी होते हुए चपन्ना, कन्नौज से तिर्वा, इंदरगढ़, सौरिख होते हुए सकरवा, कन्नौज से गोसाईगंज, तेरजाकेट, तालग्राम, ताहपुर होते हुए सकरवा, गोला डिपो में गोला से लखीमपुर, डकेरवा होते हुए धौराहरा, गोला से मोहम्मदी, बरबर, औरंगाबाद होते हुए मैगलगंज, गोला से उचौलिया, मोम्मदी, सिकंदराबाद होते हुए लखीमपुर, लखीमपुर से बिजुआ, मीरा होते हुए पलिया, सीतापुर डिपो में सीतापुर से परसदा, मछरेहटा, कल्ली चौराहा होते हुए नैमिष, सीतापुर से सिंधौली होते हुए महमूदाबाद व सीतापुर से महमूदाबाद होते हुए रेउसा जनता सेवा का संचालन किया जाएगा। इन मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन से दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्हें सामान्य किराये से 25 फीसद कम किराया दिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737