search

प्रेग्नेंट पत्नी को बिजनेस ट्रिप बताकर थाईलैंड घूमने गया पति, बाढ़ में फंसा तो खुली पोल

Chikheang 2025-12-9 15:12:16 views 1249
  

शख्स की पत्नी चार महीने की गर्भवती है और ये उनका चौथा बच्चा होने वाला था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया का एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी से झूठ बोलकर थाईलैंड के हात याई शहर पहुंच गया। उसने घर पर कहा था कि वो ऑफिस के सहकर्मियों के साथ बिजनेस ट्रिप पर जा रहा है। लेकिन जब थाईलैंड में भयानक बाढ़ आई और वो लापता हो गया, तो उसका भेद खुल गया। असल में वो चार दिन से अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रह रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शख्स की पत्नी चार महीने की गर्भवती है और ये उनका चौथा बच्चा होने वाला था। जब पति से संपर्क नहीं हो पाया तो, परेशान पत्नी ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी। इस मामले के बारे में इतनी हैरान करने वाली है कि पूरा मलेशिया और थाईलैंड सोशल मीडिया पर बात कर रहा है।
राज से कैसे उठा पर्दा?

शख्स की पत्नी ने मलेशिया की एक महिला से मदद मांगी, जो उस वक्त हात याई में बाढ़ की लाइव अपडेट दे रही थीं। पत्नी ने बताया कि उसका पति होटल में सहकर्मियों के साथ फंसा है और उससे ठीक से बात नहीं हो पा रही। इसके बाद उस महिला ने अपने रिश्तेदारों से कहा कि वो उस होटल में जाकर पति को ढूंढें और मदद करें।

रिश्तेदार होटल पहुंचे तो जो देखा, उससे सब दंग रह गए। वहां कोई सहकर्मी नहीं थे, सिर्फ एक अकेली औरत थी, जिसके साथ वो शख्स पिछले चार दिनों से कमरे में रह रहा था। महिला ने बताया कि अभी तक उन्होंने पत्नी को कुछ नहीं बताया है। इसकी वजह साफ है कि वो गर्भवती है और चौथा बच्चा पेट में है। इतना बड़ा झटका लगने से कुछ भी हो सकता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैं ये कहानी इसलिए शेयर कर रही हूं ताकि बाकी पत्नियां अपने पतियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।“

उन्होंने ये भी बताया कि पति रोज वाइफ से बात कर रहा था, फोटो भेज रहा था, सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। पत्नी को जरा भी शक नहीं हुआ था। अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पत्नी को सच पता चलना चाहिए।
थाईलैंड में बाढ़ से अस्त-व्यस्त है जिंदगी

इन दिनों दक्षिण थाईलैंड में भयंकर बाढ़ आई हुई है। बारिश इतनी तेज है कि देश के 12 प्रांत डूब गए हैं। अब तक 185 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस बाढ़ में हात याई शहर सबसे ज्यादा तबाह हुआ है। शहर की सड़कें, घर, दुकानें सब पानी में डूबे हैं।

यह भी पढ़ें: टीवी पर फुटबाल मैच देख रहे थे लोग, तभी अचानक हुई एयरस्ट्राइक; म्यांमार में चाय की दुकान पर हमले में 18 की मौत
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107