search

कोल्हान विवि में प्रशासनिक बदलाव, एबीएम, चांडिल के प्राचार्य बदले, छह प्राध्यापक बनाए गए पीजी हेड

Chikheang 2025-12-7 04:37:23 views 823
  

फाइल फाेटो।



जासं, जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपने प्रशासनिक कार्यो के लिए कई तरह के बदलाव किए है। शनिवार को रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार तीन कालेज के प्राचार्य बदलें गए और छह प्राध्यापकों को पीजी विभाग का हेड बनाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रजिस्ट्रार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार घाटशिला कालेज के गणित के सहायक प्रोफेसर को पीजी विभाग गणित, बहरागोड़ा कालेज के बंगला विषय के सहायक प्रोफेसर डा. तपन कुमार मंडल को पीजी बंगला, पीजी विभाग जूलाजी के डॉ. नीतिश कुमार महतो को पीजी जूलाजी, पीजी विभाग भूगोल के सहायक प्रोफेसर डा. सुनीता कुमारी को पीजी भूगोल, पीजी विभाग एंथ्रोपोलाजी की डा. मीनाक्षी मुंडा को पीजी विभाग एंथ्राेपोलाजी, पीजी विभाग जियोलाजी के डा. श्रीमंत राय को पीजी विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

वहीं एबीएम कालेज में घाटशिला कालेज के इंग्लिश विभाग के एचओडी डा. नरेश कुमार को एबीएम कालेज गोलमुरी, मंझगांव डिग्री कालेज के सहायक प्रोफेसर डा. बिनय कुमार सिंह को माडल महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां, संस्कृत विभाग के पूर्व पीजी हेड डा. सुनील मुर्मू को सिंहभूम कालेज चांडिल का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। नए दायित्वों का निर्वाहन करने वाले प्राध्यापक एक सप्ताह के अंदर पदभार ग्रहण करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168983