यूपी में तीसरा सबसे सर्द शहर रहा कानपुर, पहाड़ों की बर्फीली हवाएं दिसंबर के मौसम का अहसास कराएंगी नवंबर में

cy520520 2025-11-9 15:07:18 views 840
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। हवा , नमी और पहाड़ों की सर्दी ने कानपुर और आस - पास का पूरा मौसम ही बदल दिया है। शनिवार को दिन में धूप निकली रही लेकिन हवा में मौजूद सर्दी का असर छायादार स्थानों में महसूस हुआ। सर्दी से बचने के लिए अब दिन में भी मोटे कपडे और सदरी पहनने की जरूरत पड़ रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यूनतम तापमान में चौबीस घंटे पहले आई गिरावट का असर शनिवार को भी बना रहा हालांकि बीती रात में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में कानपुर का नंबर पूरे प्रदेश में तीसरा रहा है। इससे कम तापमान बाराबंकी और आगरा में दर्ज हुआ है।

मौसम में हो रहे बदलाव के बाद रविवार को सुबह का तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड के आस - पास रहने का अनुमान है। इससे सुबह स्वेटर या शाल ओढ़ने वाली सर्दी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्षा की अब कोई संभावना नहीं है लेकिन पहाड़ से आ रही हवा के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है।

रविवार को हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिन में आसमान बिलकुल साफ़ हो जाएगा। तेज धूप निकलेगी लेकिन इसी के साथ उत्तर पश्चिमी हवा का असर बढ़ने लगा है। शनिवार की शाम से सर्द हवा अपना असर दिखाने लगी है। शाम को भी हल्का स्वेटर या सदरी पहनने की जरूरत महसूस हुई है।

शनिवार को बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री आगरा में 11.5 और कानपुर में 11.7 डिग्री रहा है। कानपुर में न्यूनतम तापमान शनिवार को भी सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री नीचे रहा है जबकि दिन का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा है। जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है।

  
पिछले चार दिन में ऐसे बदला मौसम

  • तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
  • सात नवंबर - 28.4 -9.2
  • छह नवंबर - 29.6- 17
  • पांच नवंबर - 31.8- 17
  • चार नवंबर - 31.2-18.1


अगले दो दिन के दौरान तापमान की संभावना


  

  • नौ नवंबर - 29 --- 14
  • 10 नवंबर - 29 --- 14
  • 11 नवंबर - 28 --- 14
  • 12 नवंबर - 28 --- 14
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com