search

ड्यूटी कर रही महिला रेलकर्मी के ऑफिस में घुसा युवक, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले ने किया ये काम

deltin33 2025-10-10 04:06:28 views 1242
  



जागरण संवाददाता, उरई। जनपद के एक रेलवे स्टेशन की महिला रेल कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान एक युवक ने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस मामले में महिला कर्मचारी ने अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद जीआरपी कर्मी पहुंचे और जानकारी हासिल की। जीआरपी एसओ ने बतायाकि आरोपित के खिलाफ पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित राशिद की तलाश की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


महिला रेल कर्मचारी गुरुवार को स्टेशन में अपने कार्यालय में थी। इसी दौरान दोपहर करीब पौने दो बजे एक युवक उनके कक्ष में घुस आया। उसने अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जिस पर महिलाकर्मी ने शोर मचा दिया तो अन्य रेल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद वह आरोपित वहां से भाग गया।
आरोपित के खिलाफ इन धाराओं पर केस

महिला के अनुसार यह व्यक्ति स्टेशन पर आता-जाता रहता है। उसका नाम राशिद बताया गया है। इस मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और महिला कर्मचारी से पूरी जानकारी ली। एसओ जीआरपी नागेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धमकी देने, छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रेल कर्मचारी के साथ जो घटना हुई है वह निंदनीय है। इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में जीआरपी को कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476600