search

Year Ender 2025: आतंकी धमाका, हादसे और बड़ा राजनीति उलटफेर.. दिल्ली का सबसे उथल-पुथल भरा साल

LHC0088 2025-12-20 22:08:09 views 688
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2025 दिल्ली के लिए बड़ी घटनाओं का साल रहा। आतंकवादी हमले से जहां दिल्ली दहल उठी तो साल की शुरुआत राज्य की सत्ता में बदलाव लेकर आई। कुछ बड़े हादसे हुए, जिन्होंने लोगाें की जिंदगियां लील लीं। इस ईयर-एंडर रिपोर्ट में उन प्रमुख घटनाओं को क्रमबद्ध रूप से पेश किया जा रहा है, जिसका दिल्ली पर असर पड़ा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लाल किला कार धमाका

  

10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले (Red Fort) के पास एक भीषण कार विस्फोट हुआ। इस घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। केंद्र सरकार ने इसे एक आतंकवादी घटना करार दिया। जांच में सामने आया कि सफेद रंग की हुंडई i-20 कार का इस्तेमाल किया गया था, जिसका संबंध जम्मू-कश्मीर के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल से बताया गया।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

  

15 फरवरी 2025 की रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भारी भगदड़ मची। उस समय लाखों श्रद्धालु महाकुंभ (Prayagraj) जाने के लिए स्टेशन पर मौजूद थे। ट्रेन देरी से चलने और प्लेटफॉर्म बदलने की गलत घोषणा के कारण मची अफरा-तफरी में 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे।
कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और विरोध

  

अगस्त 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR की सड़कों से सभी आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों के भीतर शेल्टर होम भेजने का आदेश दिया। इस फैसले का \“एनिमल लवर्स\“ और कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध किया। इंडिया गेट और झंडेवालान मंदिर के पास बड़े प्रदर्शन हुए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बिना पर्याप्त शेल्टर होम के यह फैसला बेजुबानों के लिए क्रूर है।
पुराने वाहनों पर आदेश वापस लेना पड़ा

  

15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी को लेकर दिल्ली सरकार ने फैसला लिया। इन वाहनों पर रोक लगाने से कई लोगों ने आननफनन में अपनी कारें बेच दीं। हर तरफ सरकार के निर्णय का विरोध होने लगा। दिल्ली सरकार के इस निर्णय की इस कदर विरोध हुआ कि इस आदेश को वापस लेना पड़ा। पुराने वालों से पाबंदी हटानी पड़ी।
पूर्वी दिल्ली में इमारत गिरने सात मौत

  

जुलाई 2025 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर (वेलकम एरिया) में एक 4-मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली के कई पुराने इलाकों में जर्जर और अवैध निर्माण वाली इमारतों को खाली कराने का अभियान चलाया गया, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए।
दक्षिणी दिल्ली में दीवार गिरने का हादसा

  

9 अगस्त 2025 में जैतपुर के हरिनगर गांव में वर्षा की वजह से एक प्लॉट की बाउंड्री दीवार गिरने से उसके नीचे दो बच्चों सहित आठ लोग दब गए थे। इस हादसे में तीन बच्चियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने दिल्ली में मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की सुरक्षा और जलभराव की समस्या पर बड़े सवाल खड़े किए थे।
दिल्ली सरकार में भाजपा की वापसी

  

वर्ष 2025 दिल्ली की राजनीति के लिए ऐतिहासिक रहा। विधानसभा चुनावों के नतीजों ने सबको चौंका दिया और लंबे समय के अंतराल के बाद दिल्ली राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी। एंटी-इंकंबेंसी और प्रदूषण व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के चलते सत्ता परिवर्तन हुआ।
दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा

  

विधानसभा के साथ-साथ निगम की राजनीति में भी बड़ा बदलाव आया। पार्षदों के दलबदल और फिर हुए चुनावों के बाद MCD में भी भाजपा की सरकार बन गई। इससे अब राज्य सरकार और निगम दोनों के बीच तालमेल बेहतर होने की उम्मीद जताई गई, जो पिछले कई सालों से विवादों में घिरा था।
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला

  

सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से सीधे संवाद के लिए जनसुनवाई के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसी दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर गुजरात से आए राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया ने हमला कर दिया। इस घटना ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था और नेताओं की सुरक्षा को लेकर भारी हंगामा खड़ा कर दिया था। सकरिया को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2025: जहरीली हवा और दवा की कमी से जूझती रही दिल्ली, पूरे साल दबाव में रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138