search

यूक्रेन में युद्ध पर अपनी शर्तों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे पुतिन, रूसी राष्ट्रपति ने यूरोपीय यूनियन पर लगाए आरोप

deltin33 2025-12-20 04:07:26 views 484
  

रूसी राष्ट्रपति ने कहा उनकी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और लक्ष्य हासिल करेगी (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए अपनी शर्तों के साथ कोई समझौता नहीं करने की बात कही। उन्होंने यूरोपीय यूनियन (ईयू) पर रूसी संपत्तियों की दिनदहाड़े डकैती करने का आरोप लगाया और कहा कि रूसी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और अपने लक्ष्य को हासिल करेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति ने सालाना प्रेस कान्फ्रेंस में यूक्रेन युद्ध को लेकर क्रेमलिन के रुख को स्पष्ट किया। यह प्रेस कान्फ्रेंस लगभग चार घंटे चली। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की ओर से शांति समझौते पर सहमति की कोई तैयारी नहीं दिखती, लेकिन कुछ संकेत हैं कि वे वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

पुतिन ने कहा, \“मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि हम इस युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से अपने उस सिद्धांत के आधार पर समाप्त करने के लिए तैयार हैं, जिसे मैंने पिछले जून में रूसी विदेश मंत्रालय में रेखांकित किया था।\“ उन्होंने यह बात अपने उस संबोधन के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने यूक्रेन से नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षा को छोड़ने और चार क्षेत्रों से पूरी तरह हटने की मांग की थी।

रूस इन क्षेत्रों को अपना होने का दावा करता है। जबकि यूक्रेन इन क्षेत्रों को छोड़ने से इन्कार करता है, जिन पर रूसी सेना लगभग चार वर्षों में पूरी तरह कब्जा नहीं कर पाई है। पुतिन ने ईयू द्वारा रूसी संपत्तियों को जब्त करने के मुद्दे पर कहा, \“चोरी उचित शब्द नहीं है। यह दिनदहाड़े डकैती है।\“ उन्होंने नाटो को लेकर कहा, \“हमारी सीमाओं पर सैन्य ढांचे हमारी चिंताओं को बढ़ाते हैं और यह बढ़ता जा रहा है।

\“बता दें कि फरवरी, 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। जब से यह युद्ध जारी है। इस समय अमेरिका के ट्रंप प्रशासन की तरफ से युद्ध खत्म कराने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत नया शांति प्रस्ताव पेश किया गया है।
ट्रंप की जमकर की तारीफ

पुतिन ने प्रेस कान्फ्रेंस में युद्ध खत्म कराने के प्रयासों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, \“ट्रंप युद्ध को समाप्त कराने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। वह पूरी ईमानदारी के साथ यह कर रहे हैं। हम उनके प्रस्ताव पर सहमत हुए हैं। यह कहना कि हम कुछ खारिज कर रहे हैं तो यह पूरी तरह गलत है।

हम अगले वर्ष बगैर किसी सैन्य संघर्ष के शांति के साथ रहना चाहेंगे।\“ पुतिन ने बीबीसी पर ट्रंप की ओर से किए गए मुकदमे का समर्थन किया है। ट्रंप ने अपने भाषण के गलत संपादन को लेकर बीबीसी पर दस अरब डालर का मुकदमा किया है।

चीन की पुलिस अब विदेशी कुत्तों पर नहीं, \“कुनमिंग डॉग\“ पर जताएगी भरोसा; जर्मन शेफर्ड को किया रिप्लेस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521