search

नेपाली श्रमिक ने पहले खाया जहर, नहीं हुई मौत तो फिर फंदा लगाकर दी जान

Chikheang 2025-10-3 02:36:37 views 1250
  पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा | प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर





संवाद सूत्र जागरण, त्यूणी। मानसिक रूप से परेशान नेपाली मूल के एक श्रमिक ने चार दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। किसी तरह जान बचने से बुधवार को उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना त्यूणी के सैंज गांव की है। पुलिस ने पंचनामा भर शव स्वजन को सौंप दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का विशाल थापा पिछले कुछ समय से त्यूणी के पास गैराणू छानी में किसी ग्रामीण के यहां नर्सरी में दिहाडी मजदूरी का काम करता था। मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे विशाल ने चार दिन पहले जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था।



तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी लाए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रोहडू-हिमाचल रेफर किया गया था। किसी तरह उसकी जान बच गई। मंगलवार शाम को वह गैराणू छानी से पत्नी के साथ सैंज गांव में एक परिचित के यहां ठहरा था।

बुधवार सुबह उसने कमरे के अंदर पत्नी को बंद कर घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। पत्नी के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण व आस पड़ोस के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और अचेत अवस्था में उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।



थानाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा स्वजन के आग्रह पर पुलिस प्रशासन ने बिना पोस्टमार्टम के पंचनामा भर शव सौंप दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953