search

कोहरे में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पर‍िवार में कोहराम

deltin33 2026-1-12 19:57:32 views 932
  



संवाद सूत्र, सोहनपुर। कोहरे में बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क किनारे मरम्मत के लिए खड़े ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद अस्पताल जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। युवक देवरिया स्थित एक नर्सिग होम में कार्य करता था।  

बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पाण्डेय निवासी बिट्टू गुप्ता उम्र लगभग 22 बर्ष पुत्र स्व. संजय गुप्ता रविवार की रात में देवरिया स्थित एक नर्सिंग होम से ड्यूटी कर लौट रहा था। इसी बीच वह अभी एनएच 727ए पर भठवां के निकट पहुंचा था कि रात के अंधेरे में कोहरा होने के चलते रास्ते में खड़े ट्रैक्टर जिसका एक पहिया खुल जाने के चलते खड़ा था। उसको वह देख नहीं पाया और उसमें उसकी बाइक लड़ गई। इसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष बनकटा विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477360