search

वीसी बंगले के पास बनेगा पांच मंजिला आधुनिक कांप्लेक्स, बेसमेंट में पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर फ्लैट, खरीद सकेंगे लोग

deltin33 2025-12-19 16:07:26 views 1217
  

अभी इस तरह का तैयार किया गया है कांप्लेक्स का नक्शा। फोटो- नगर निगम  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नगर निगम की ओर से वीसी बंगले के पास एक आधुनिक और बहुउद्देश्यीय पांच मंजिला कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। पहले यहां केवल दो मंजिला कांप्लेक्स बनाने की योजना थी, लेकिन नगर आयुक्त के निर्देश के बाद इसकी प्लानिंग में बदलाव कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नए प्रस्ताव के तहत अब इस स्थान पर व्यावसायिक और आवासीय सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी, जिससे नगर निगम की आय बढ़ने के साथ-साथ शहरवासियों को भी सुविधाएं मिलेंगी।

प्रस्तावित कांप्लेक्स के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यहां यातायात और पार्किंग की समस्या न हो। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होंगी। फर्स्ट फ्लोर को कार्यालय उपयोग के लिए विकसित किया जाएगा, जिससे सरकारी और निजी संस्थानों को एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।

इसके ऊपर की तीन मंजिलों पर आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। इन मंजिलों में 2 बीएचके, 3 बीएचके और 4 बीएचके फ्लैट प्रस्तावित हैं, जिन्हें शहर के लोग खरीद सकेंगे। इससे शहर के मध्य क्षेत्र में आधुनिक आवास की उपलब्धता बढ़ेगी और मध्यम एवं उच्च वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- गोरक्षनगरी में बनेंगे टीवी, फ्रीज और मोबाइल फोन, 6000 लोगों को मिलेगा रोजगार

करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इस कांप्लेक्स के निर्माण की संभावना जताई जा रही है। यह परियोजना नगर निगम द्वारा म्युनिसिपल बांड के क्रम में शुरू की जा रही योजनाओं का हिस्सा है। म्युनिसिपल बांड के माध्यम से नगर निगम शहर के विभिन्न इलाकों में इस तरह के कांप्लेक्स का निर्माण करा रहा है, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

इस कांप्लेक्स में बनने वाली दुकानों में उन दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा, जो नगर निगम की ओर से दुकानों को तोड़े जाने के बाद विस्थापित होंगे। इससे प्रभावित दुकानदारों को एक व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। नगर निगम की ओर से इस परियोजना का प्रारूप तैयार कराया जा रहा है।



दो अन्य विकल्पों के साथ यहां बनने वाले कांप्लेक्स का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसे मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। उनसे स्वीकृति मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे यह महत्वाकांक्षी परियोजना जल्द ही धरातल पर उतर सके।


-

-गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521