search

प्रिंस खान के प्रोटेक्शन मनी का खेल और Jharkhand Police की चुप्पी... क्या यूपी मॉडल पर चलेगी पुलिस की गोली?

cy520520 2025-12-19 01:07:09 views 1080
  

आइजी सुनील भास्कर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार।  



जागरण संवाददाता, धनबाद। दुबई में बैठा धनबाद के वासेपुर का गैंग्सटर प्रिंस खान न सिर्फ धनबाद पुलिस बल्कि झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वह धनबाद के साथ ही रांची, जमशेदपुर, चतरा, बोकारो, हजारीबाग में व्यवसायियों और कारोबारियों से \“प्रोटेक्शन मनी\“ के नाम पर रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दे रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

ताजा मामला झारखंड के चतरा जिले के क्रशर व्यवसाय प्रेम सिंह को एक ऑडियो क्लिप भेजकर दो करोड़ रुपये की \“प्रोटेक्शन मनी\“ का है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी है। यह ऑडियो झारखंड के सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है।

चतरा के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कद्दावर नेता, क्रशर व्यवसायी, समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने प्रेम सिंह के व्हाट्सऐप नंबर पर अज्ञात नंबर से ऑडियो क्लिप भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। ऑडियो क्लिप में रंगदारी नहीं देने पर “खोपड़ी खोल देने” और हत्या कराने की धमकी दी गई है।

प्रिंस खान द्वारा प्रोटेक्शन मनी मांगे जाने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर झारखंड पुलिस कब तक चुप्पी साधे रहेगी। लोग चाहते हैं कि झारखंड पुलिस यूपी पुलिस की तर्ज पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए

चतरा का मामला पूरे झारखंड में चर्चा का विषय है। इस बीच बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर बुधवार को धनबाद पहुंचे। उनके आगमन पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समाहरणालय परिसर में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।

इसके बाद पुलिस मुख्यालय के सभागार में आईजी की अध्यक्षता में प्रक्षेत्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा सहित प्रक्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य कानून-व्यवस्था, अपराध की प्रवृत्ति और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करना था। समीक्षा के दौरान आइजी ने जिले वार अपराध की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। हत्या, लूट, डकैती, चोरी, साइबर अपराध, नक्सल प्रभावित क्षेत्र, शराब व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आइजी ने संगठित अपराध के पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। खासकर गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर कैसे शिकंजा कसा जाए इसको लेकर अधिकारियों के बीच काफी मंथन चला है। इसके अलावा लंबे समय से फरार वारंटियों व इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और गंभीर मामलों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

उन्होंने संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों की संपत्ति जब्त करने, कुख्यात अपराधियों पर कठोर कार्रवाई तथा विदेश भागे अपराधियों के प्रत्यर्पण की दिशा में प्रयास तेज करने की बात कही। विधि-व्यवस्था को लेकर आइजी ने क्रिसमस, नववर्ष, त्योहार, जनसभाओं और संवेदनशील अवसरों पर विशेष सतर्कता, पुलिस गश्ती बढ़ाने और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के अंत में एसएसपी धनबाद ने आइजी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737