search

कलाम की जगह राष्ट्रपति न बनकर अटल ने पेश की राजनीतिक शुचिता की मिसाल

Chikheang 2025-12-18 03:37:21 views 996
  

अटल बिहारी बाजपेयी। (फाइल)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एपीजे कलाम की जगह साल 2002 में राष्ट्रपति न बनकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने राजनीतिक शुचिता की मिसाल पेश की थी। यदि वाजपेयी ने भाजपा में उनके लिए आया देश का शीर्ष संवैधानिक पद संभालने का प्रस्ताव मान लिया होता तो अटल देश के 11वें राष्ट्रपति होते और उनके उत्तराधिकारी लाल कृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री। हालांकि, वाजपेयी ने इस सुझाव को ठुकराते हुए कहा था कि उनका बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति बनना एक गलत मिसाल स्थापित करेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बात का राजफाश 1998 से 2004 तक वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे अशोक टंडन ने अपनी किताब \“अटल संस्मरण\“ में किया है। कलाम को 2002 में तत्कालीन सत्तारूढ़ राजग और विपक्ष के समर्थन से राष्ट्रपति चुना गया था। उन्होंने 2007 तक इस पद पर कार्य किया था। टंडन ने लिखा- \“वाजपेयी ने स्पष्ट रूप से इस सुझाव को ठुकरा दिया कि उन्हें राष्ट्रपति भवन जाना चाहिए और आडवाणी को प्रधानमंत्री पद सौंप देना चाहिए जोकि उनके दूसरे-इन-कमांड थे।

टंडन के अनुसार- \“\“वाजपेयी इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि मैं लोकप्रिय पीएम हूं। मेरे पास बहुमत है। किसी भी लोकप्रिय प्रधानमंत्री के लिए बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति बनना भारतीय संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा। यह एक बहुत गलत मिसाल स्थापित करेगा और वह ऐसे कदम का समर्थन करने वाले अंतिम व्यक्ति होंगे।\“\“

टंडन ने लिखा है कि वाजपेयी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेताओं को आमंत्रित किया ताकि राष्ट्रपति पद के लिए सहमति बनाई जा सके। उन्होंने लिखा- \“\“मुझे याद है कि सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी, और डॉ. मनमोहन सिंह उनसे मिलने आए थे। वाजपेयी ने पहली बार आधिकारिक रूप से बताया कि एनडीए ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित करने का निर्णय लिया है। बैठक में एक दम सन्नाटा छा गया। फिर सोनिया ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आपके चयन से हम स्तब्ध हैं और हमारे पास कलाम को समर्थन देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।\“\“

अटल-आडवाणी की जोड़ी पर टंडन लिखते हैं कि कुछ नीतिगत मुद्दों पर मतभेदों के बावजूद दोनों नेताओं के बीच संबंध कभी सार्वजनिक रूप से खराब नहीं हुए। टंडन के अनुसार, आडवाणी हमेशा अटलजी को \“\“मेरे नेता और प्रेरणा का स्त्रोत\“\“ के रूप में बताते थे और वाजपेयी भी उन्हें अपने \“\“ अटल साथी\“\“ के रूप में संबोधित करते थे।

वाजपेयी-आडवाणी की जोड़ी राजनीति में सहयोग और संतुलन का प्रतीक

टंडन ने किताब में उन्होंने लिखा है- \“\“अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी की जोड़ी भारतीय राजनीति में सहयोग और संतुलन का प्रतीक रही है। उन्होंने न केवल भाजपा का गठन किया बल्कि पार्टी और सरकार को एक नई दिशा भी दी।\“\“

वे लिखते हैं। जब 13 दिसंबर 2001 को संसद पर आतंकी हमला हुआ तब वाजपेयी और सोनिया गांधी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी जोकि उस समय लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं। हमले के समय, वाजपेयी अपने निवास पर थे और अपने सहयोगियों के साथ टेलीविजन पर सुरक्षा बलों के ऑपरेशन को देख रहे थे।

टंडन लिखते हैं- \“\“अचानक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा- \“मैं आपकी चिंता कर रही हूं, क्या आप सुरक्षित हैं?\“ इस पर अटलजी ने उत्तर दिया, \“सोनिया जी, मैं सुरक्षित हूं, मुझे चिंता थी कि कहीं आप संसद भवन में तो नहीं हैं.. अपना ख्याल रखें।\“

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953