search

हिमाचल: चंबा में शादी समारोह के दौरान चल रहा था नाच-गाना और भरभरा कर गिरी छत, 30 महिलाएं मलबे समेत पहुंचीं नीचे

deltin33 2025-12-6 21:09:00 views 1222
  

जिला चंबा के चुराह में एक शादी समारोह के दौरान गिरी छत। जागरण  



चंबा के चुराह में शादी के दौरान हुआ हादसा.... pic.twitter.com/0gCdPHOR43— Rajesh Sharma (@sharmanews778) December 6, 2025


जागरण टीम, चंबा। Chamba Marriage Accident, हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शादी समारोह के दौरान एक हादसा हो गया। शादी समारोह के दौरान आंगन में नाच गाना चला हुआ था, इसी बीच अचानक छत भरभराकर टूट गई। छत पर करीब 25 से 30 महिलाएं बैठी हुई थीं। सभी छत समेत नीचे जा गिरीं। हादसे में 20 से ज्यादा महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

जिला चंबा के चुराह उपमंडल की जुंगरा पंचायत के शहवा गांव में हादसा हुआ है। शादी समारोह के दौरान अचानक हुए हादसे से सारी खुशियां धरी रह गईं। हादसे के बाद लोग बुरी तरह से सहम गए। घायलों को तुरंत स्थानीय सरकारी सिविल अस्पताल तीसा में पहुंचाया गया।  
ज्यादा लोगों का भार नहीं सकी छत

यह मकान मिट्टी से बना हुआ था। समारोह के दौरान एकत्र हुए ज्यादा लोगों का भार यह नहीं सह सका। मिट्टी से बने कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी में 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दोस्त की शादी में जा रहे सेना के 2 जवानों की मौत  
गंभीर रूप से घायल महिलाएं चंबा अस्पताल रेफर

इस हादसे में कुछ महिलाओं को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें तीसा के सिविल अस्पताल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के लिए रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया व तुरंत मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस के सामने स्टंट के वीडियो बनाता था युवक, 19 व 28 हजार के चालान के बाद भी नहीं सुधरा; अब हुई बड़ी कार्रवाई
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873