search

मोहाली में एनकाउंटर, 300 से ज्यादा शूटर्स वाले बंबीहा गैंग का गैंगस्टर रणवीर सिंह गिरफ्तार, दो साथी पहले दबोचे जा चुके

LHC0088 2025-11-10 19:37:12 views 870
  

मुठभेड़ वाले स्थान पर जांच करते पुलिस अधिकारी।



जागरण संवाददाता, मोहाली। सीआईए टीम ने मुठभेड़ के बाद लकी पटियाल और बंबीहा गैंग के गैंगस्टर रणवीर सिंह को दबोच लिया है। बंबीहा गैंग के पास 300 ज्यादा शूटर्स का नेटवर्क है। रणवीर टीडीआई सिटी स्थित रेजेंटा होटल के मालिक पर फायरिंग केस में लंबे समय से फरार था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार सुबह रणबीर गोलीकांड में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक पर भाग रहा था। सरेंडर करने को कहा तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से .32 बोर पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस पर हमले के लिए नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।

एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने बताया कि रणवीर के दो साथी अर्शजोत सिंह और जशंजीत सिंह को रविवार ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इनके कब्जे से चंडीगढ़ गोलीकांड में इस्तेमाल .30 बोर पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। सभी आरोपित लकी पटियाल और दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। ये गैंग पंजाब में हत्या, वसूली और गोलीबारी के लिए कुख्यात हैं।

यह मामला 4 नवंबर का है, जब टीडीआई सिटी में रेजेंटा प्लेस होटल के मालिक मनप्रीत सिंह के चंडीगढ़ सेक्टर-39 स्थित घर पर चार गोलियां चलाई गईं। इससे पहले मनप्रीत को दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाली धमकी भरी कॉल्स आई थीं। मनप्रीत की शिकायत पर पांच नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-39 थाने में एफआईआर दर्ज हुई। 9 नवंबर को खरड़ सिटी थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

लकी पटियाल, जो आर्मेनिया में रहता है, बंबीहा गैंग का सरगना है। दविंदर बंबीहा की 2016 में एनकाउंटर में मौत के बाद यह गैंग विदेशी अपराधियों के हाथों में चला गया। ये गैंग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 300 से ज्यादा शूटर्स का नेटवर्क चलाते हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138