search

प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश को मिलेगा किसानी का ऑस्कर अवार्ड, 7-9 दिसंबर के बीच आयोजित होगा कार्यक्रम

Chikheang 2025-12-5 20:38:13 views 1028
  

प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश को मिलेगा किसानी का ऑस्कर अवार्ड।



संवाद सूत्र, भिनगा (श्रावस्ती)। प्रगतिशील किसान चंद्र प्रकाश को खेती में नवाचार के लिए किसानी का ऑस्कर अवार्ड मिलेग। नई दिल्ली में मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सात से नौ दिसंबर के बीच नई दिल्ली के पूसा ग्राउंड में कृषि जागरण की ओर से आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें सम्मान मिलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गिलौला ब्लाक क्षेत्र के बरदेहरा गांव निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय खेती में नवाचार के लिए जाने जाते हैं। वे ताइवानी व ब्लैक डायमंड अमरूद की खेती करते हैं। ताइवानी अमरूद साल में दो बार फल देता है। बाजार में 80 से 90 रुपये प्रति किलो की दर से इसकी बिक्री होती है।

एक अमरूद का वजन पांच सौ से सात सौ ग्राम तक होता है। अमरूद में बीज की मात्रा कम होती है और खाने में मीठा व स्वादिष्ट होता है। काला नमक प्रजाति के धान की खेती भी वर्षों से कर रहे हैं। यह फसल 165 से 170 दिन के बीच तैयार होती है।

काला नमक का धान बाजार में छह हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकता है। सहफसली खेती में वे लाही (सरसो), बीन्स, केला व बैगन उगाते हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगी गोभी व ब्रोकली की खेती भी वृहद स्तर पर करते हैं।

किसान चंद्र प्रकाश ने बताया कि अपनी उपज को पड़ोसी जिले बहराइच व अपने जिले की मंडी में बेचते हैं। इससे उन्हें लगभग 20 लाख रुपये वार्षिक आमदनी होती है।

खेतों में गोबर की खाद के अलावा केचुए की खाद भी डालते हैं। पूर्व में खेती में नवाचार करने के लिए उद्यान विभाग की ओर से उन्हें चार बार पुरस्कार मिल चुका है।
किसानों के लिए हैं प्रेरणास्रोत

कृषि जागरण टीम की ओर से भेजे गए आमंत्रण पत्र में बताया गया है कि मिलेनियर फार्मर आफ इंडिया अवार्ड को भारतीय कृषि के आस्कर के रूप में जाना जाता है। यह सम्मान उन दूरदर्शी किसानों के लिए है, जिन्होंने नवाचार, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कृषि को उद्यम में बदला है।

किसान चंद्र प्रकाश की प्रेरणादायक यात्रा ‘हर किसान को कृषि उद्यमी बनने दें’ की भावना को साकार करती है। समारोह में आठ दिसंबर को उन्हें यह सम्मान मिलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168983