search

काम से घर लौटा घर पर नहीं थी पत्नी, थाने पहुंचे पत‍ि ने पुल‍िस को बताई हैरान करने वाली बात

deltin33 2025-12-5 20:38:12 views 1248
  



संवाद सहयोगी, संभल। असमोली थाना क्षेत्र की महिला एक युवक संग घर से रुपये व जेवरात लेकर फरार हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर निवासी अमर सिंह ने अपनी पत्नी के अचानक घर से लापता होने पर थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि 2 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी रूबी को गांव का ही युवक कपिल बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बताया कि जब वह काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आसपास पूछताछ के बावजूद पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। बताया कि पत्नी घर से कुछ नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। अमर सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477859