search

गयाजी में फल्गु नदी तट पर बन रहा जैव विविधता पार्क, शहर को मिलेगा नया पर्यटन स्थल

deltin33 2025-11-28 21:37:40 views 1271
  

गयाजी में बन रहा जैव विविधता पार्क। (जागरण)



जागरण संवाददाता, गयाजी। जिले के कंडी नवादा गांव के पास फल्गु नदी के तट पर जैव विविधता पार्क बनाया जा रहा है। उक्त योजना का आधारशिला प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रखा गया था।

ऐसे में शहर में बढ़ते हुए प्रदूषण की समस्या एवं पर्यावरण के नुकसान की समस्या पर रोक लगेगी। जिससे आम नागरिक राहत मिलेगी। साथ ही शहरी की आबादी के लिए पार्क कमी जो है वह भी समाप्त होगा।

जैव विविधता पार्क का निर्माण वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। फल्गु नदी किनारे बड़ा सा भूभाग में पार्क का निर्माण किया जा रहा है। फल्गु नदी के पश्चिमी तट पर वन विभाग का तीन सौ एकड़ जमीन है। इसमें आधा भाग में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहले फेज में पार्क का निर्माण गया-मानपुर बाईपास से उतर दिशा में किया जा है। पार्क का निर्माण होने से शहर के लोगों के सैर-सपाटे करने में आसानी होगी। पार्क में आम लोगों के सभी सुविधाएं मिलेगी। पार्क निर्माण स्थल पर लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए वन विभाग ने तैयारी शुरू कर दिया है।

वन विभाग के जमीन के पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने का काम जल्द ही किया जाएगा। इससे पार्क का निर्माण में किसी तरह के बाधा नहीं हो।
19.79 करोड़ की लागत से तैयार होगा पार्क

जैव विविधता पार्क का निर्माण 19.79 करोड़ की राशि खर्च होगी। पहले फेज में पार्क का निर्माण बाईपास से उतर दिशा हो रहा है। वहीं, दूसरे फेज में पार्क का निर्माण मानपुर बाईपास से दक्षिण दिशा में होगा। पहले फेज का काम दो वर्ष यानी 2027 के दिसंबर माह तक लक्ष्य है।

पार्क का चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। चारदीवारी के बाद पार्क के अंदर का काम किया जाएगा। पार्क में पेड़-पौधे चारदीवारी के अंदर रहेगा।
प्रशासनिक भवन के साथ कई आधुनिक सुविधाएं

पार्क में लोगों की सुविधा के लिए कई आधुनिक संरचनाएं बनाई जा रही है। मानपुर बाइपास की तरफ मुख्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। साथ ही एक प्रशासनिक भवगन, टिकट घर, पाथवे, दो डीलक्स शौचालय, पांच प्याऊ, 36 सेट कुर्सियां, आठ शेड और रंगीन लाइटें पार्क की खूबसूरती बढ़ाएंगी।

पार्क में विशेष प्रजाति के पौधों और हरी घास का विस्तार किया जाएगा। जिससे इसका प्राकृतिक सौंदर्य और निखरेगा।


कंडी नवादा के पास फल्गु नदी के तट पर जैव विविधता पार्क का निर्माण जारी है। 19.79 करोड की लागत से बन रहा यह पार्क लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्क का निर्माण कार्य दो वर्षो में पूरा होने की उम्मीद है।
-

- शशिकांत कुमार, जिला वन अधिकारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477360