search

प्रियंका बोरा और वाई सुब्बा राव बरेली में, खेलो इंडिया और चीन दौरे के लिए चल रही चयन प्रक्रिया, मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच

LHC0088 2025-11-27 01:24:15 views 378
  



मनीस पांडेय, जागरण, बरेली। राष्ट्रीय विद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। चीन देश में आयोजित पहले दौरे के लिए खिलाड़ियों के चयन का कार्य किया जाना है। इसके लिए टीम के सदस्य खिलाड़ियों का खेल कौशल परखने में लगे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय स्कूल खेल फेडरेशन, एसजीएफआइ की ओर से पहुंची भारतीय वालीबाल महिला टीम की पूर्व कप्तान प्रियंका बोरा खिलाड़ियों को परख रही हैं। प्रियंका बोरा भारतीय टीम में वर्ष 2000 से 2015 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। वर्ष 2010 में उन्हें भारतीय टीम के कैप्टन की जिम्मेदारी भी मिली। वर्तमान में वह सेंट्रल रेलवे में चीफ आफिस सुपरेंटेंडेंट के बतौर कार्य भी कर रही हैं। वर्ष 2010 में वह एशियन गेम्स में शामिल हुईं।

पूर्व कप्तान ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ने उन्हें राष्ट्रीय मैच में चयनकर्ता के रूप में बरेली भेजा है। चीन देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वालीबाल के लिए पहले अंडर-16 टीम जाएगी, इसके बाद अगले वर्ष अंडर-17 की टीम भी भेजी जानी है। इसके लिए उनके साथ वालीबाल के सीनियर खिलाड़ी रहे देवेंद्र चौहान, गौरव डिंगले व ज्वेल खिलाड़ियों का खेल कौशल देख रहे हैं। उसके आधार पर महिला व पुरुषों की करीब 60 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे।
खेलो इंडिया में मिलेंगे 10 हजार प्रतिमाह

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया प्रोग्राम में भी किया जाएगा। इसके लिए खेलो इंडिया की ओर से भारतीय पुरुष टीम के पूर्व कप्तान वायी सुब्बा राव को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजा गया है। सुब्बा राव ने बताया कि देश के लिए खेलना सबसे ज्यादा सुखद है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रहे खिलाड़ियों के पास यह मौका है। अपने बारे में बताया कि वह वर्ष 2009-10, 2005-2006 में भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं।

छह फिट 10 इंच लंबाई के वाई सुब्बा राव ने बताया कि वह वर्तमान में ओएनजीसी देहरादून में एचआर मैनेजर के बतौर कार्यरत हैं। इसी के साथ खेलों में भी वह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बताया कि खेलो इंडिया के लिए चयनित होने पर खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह का वजीफा, बेहतरीन डाइट मेन्यू, खेल किट, पढ़ाई व प्रशिक्षण के लिए बेहतर संस्थान आदि सरकार की ओर से दिए जाते हैं। वह सहयोगी प्रदीप जान के साथ बेहतरीन खिलाड़ियों को पहचान रहे हैं।
अच्छी फिजिक व खेल कौशल पर निगाह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व खिलाड़ी चयनकर्ता के रूप में अच्छे खिलाड़ियोें को तलाशने में जुटे हुए हैं। वाई सुब्बा राव ने बताया कि वालीबाल के लिए खिलाड़ी की लंबाई मायने रखती है, इसी के साथ खेल में अटैकिंग स्किल, बेसिक कौशल मायने रखता है। प्रियंका बोरा ने बताया कि ऊंचाई के साथ प्रदर्शन, हाई जंप व खेल का फंडामेंटल स्पष्ट होना महत्वपूर्ण है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
148473

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com