search

मथुरा में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही चाची-भतीजी को कार ने रौंदा, बच्ची की मृत्यु

Chikheang 2025-11-28 03:07:18 views 747
  

सांकेतिक तस्वीर।



संसू, जागरण, चौमुहां (मथुरा)। सड़क पार करते समय मथुरा-वृंदावन मार्ग पर गुरुवार दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन ने चाची और भतीजी को रौंद दिया।

हादसे को देख आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने आठ वर्षीय भतीजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का उपचार जारी है।

अहिल्यागंज निवासी पुष्पा अपनी आठ वर्षीय भतीजी दिव्या के साथ गुरुवार दोपहर दो बजे सड़क पार कर रही थी। तभी वृंदावन से मथुरा की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने उन दोनों को रौंद दिया। इसमें भतीजी दिव्या की मृत्यु हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जबकि पुष्पा गंभीर घायल हैं। नयति चौकी प्रभारी निशांत पायल ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज करके अज्ञात कार चालक की तलाश की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168378