search

ओडिशा के कुख्यात गैंगस्टर चंदे नायक का एनकाउंटर, दो सदस्यों के साथ अस्पताल में भर्ती

cy520520 2025-11-27 02:08:33 views 1086
  

चंदे नायक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती  



जागरण संवाददाता, राउरकेला। लहुनीपाड़ा और चांदीपोस थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस और कुख्यात चंदे नायक उर्फ चंदे गैंग के बीच हुई दो अलग अलग मुठभेड़ में गिरोह के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन देशी बंदूकें, कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा नगदी बरामद की हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह वही गिरोह है, जो हाल ही में बारसूआं, बांको और कोइड़ा क्षेत्र में हुई डकैती की घटनाओं में शामिल था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के सदस्य बीते दिनों कई वारदातों को अंजाम देने के बाद झारखंड की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संयुक्त पुलिस दल ने लहुनीपाड़ा और चांदीपोस थाना क्षेत्र की सीमा पर उनकी घेराबंदी कर दी।

जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में गिरोह का सरगना चंदे नायक, पारस राम, राजेश सिंह शामिल है। जबकि पांच अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ ओडिशा और झारखंड के विभिन्न जिलों में डकैती, लूट और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। गिरोह के अंतर राज्य नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है। झारखंड पुलिस से भी समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163400