राज्य ब्यूरो, रांची। अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने बांस की हिस्सेदारी को लेकर चाचा की हत्या के आरोपित भतीजा चंद्रशेखर महतो और लखीराम महतो को मंगलवार को दोषी करार दिया।
सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। मामले में तीन आरोपित कलेश्वर महतो, सविता देवी और विराजो देवी को अदालत ने बरी कर दिया।
आठ जून 2020 को हुई घटना को लेकर सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा गया है कि सहदेव महतो अपने हिस्से के खेत पर लगे बांस को काटकर घर में रखा था। जिसको लेकर सहदेव के भतीजे चंद्रशेखर महतो और लखीराम महतो अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सहदेव के बेटे ने गाली देने से मना किया तो आरोपितों ने सहदेव की बेटी के गर्दन पर टांगी से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। सहदेव भागने का प्रयास किया तो उसे दौड़ाकर टांगी से गर्दन काट दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- ED के एक्शन के बाद पुलिस अधिकारी ने कोल माफिया के गुर्गे को टपकाने का दिया टारगेट... पूर्व मुख्यमंत्री के दावे के बाद धनबाद में दहशत
यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी पर बनेगा Signature bridge, फाइलों में फंसा मेगा प्रोजेक्ट अब पटरी पर
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: 3,614 सरकारी स्कूलों में हैबिनेटेशन मैपिंग का कार्य पूरा, एप के माध्यम से हो रहा घर-घर सर्वे |