search

कटिहार में 11 माह में पानी ने छीनी 107 जिंदगियां, मनिहारी में सबसे ज्यादा 23 की मौत

LHC0088 2025-11-25 09:35:45 views 1266
  

जिले में 11 माह में पानी ने छीनी 107 जिंदगियां। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सहयोगी, कटिहार। जिले में बाढ़ और जल जमाव सिर्फ किसानों की फसल जमीन ही नहीं बर्बाद करती बल्कि जान भी निगल रही है। इस साल जनवरी से लेकर अबतक 11 महीने में डूबने से 107 लोगों की जाने गयी हैं। यानी 107 परिवार ने अपनों से बिछड़ने का गम व दर्द झेला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मरने वालों में 87 पुरुष, 20 महिला और 26 नन्हे बच्चें शामिल हैं। बच्चों ने अभी दुनिया देखी भी नहीं, जलजमाव की चपेट में आकर मौत की आगोश में सो गये और अपनों को बिलखते छोड़ गये। मनिहारी प्रखंड में डूबने की सबसे अधिक घटनायें सामने आयी है।

यहां 23 जाने गयीं। अमदाबाद प्रखंड में 12 जाने गयीं। हर मौत पर सरकार मुआवजा का मलहम तो लगा देती है, लेकिन बेइलाज दर्द की टीस इनके घरों की चारदीवारी से उठते क्रंदन के रूप में सुनायी पड़ती है।
प्रखंडवार पानी में डूबने से हुई मौत का आंकड़ा

    प्रखंड का नाम मृत्यु संख्या
   
   
   मनिहारी
   23
   
   
   अमदाबाद
   12
   
   
   प्राणपुर
   10
   
   
   बरारी
   9
   
   
   कदवा
   8
   
   
   कुर्सेला
   7
   
   
   बलरामपुर
   6
   
   
   कोढ़ा
   6
   
   
   आजमनगर
   5
   
   
   फलका
   5
   
   
   बारसोई
   4
   
   
   डंडखोरा
   3
   
   
   समेली
   3
   
   
   कटिहार
   3
   
   
   मनसाही
   1
   
   
   हसनगंज
   1
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166053