Aaj Ka Ank Jyotish 28 December 2025: आज का अंक राशिफल
भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। 28 दिसंबर का दिन डे नंबर 1 (2 + 8 = 10 → 1) की ऊर्जा लेकर आता है, जो नए आरंभ, खुद पर निर्भरता और आगे बढ़ने की इच्छा का प्रतीक है। लेकिन आज का दिन यूनिवर्सल डे नंबर 4 (2+8+3+2+0+2+5 = 4) से भी प्रभावित है, जो अनुशासन, जिम्मेदारी, ढांचा और धीमी प्रगति का संकेत देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मूलांक 1 से लेकर 3 तक का (Today Numerology Horoscope 2025) अंक ज्योतिष राशिफल। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जन्म संख्या 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)
आज आपका धैर्य परखा जा सकता है। आप आगे बढ़ना और नेतृत्व करना चाहेंगे, लेकिन हालात अनुशासन और नियमों का पालन मांगेंगे। कामकाज में दबदबा दिखाने या जल्द निर्णय लेने से बचें। सिस्टम का सम्मान करें।
आर्थिक रूप से तुरंत लाभ के बजाय लंबी योजना पर ध्यान दें। रिश्तों में अहंकार या कठोरता दूरी पैदा कर सकती है। बोलने से ज्यादा सुनें। भावनात्मक रूप से दिनचर्या और नियमितता आपको स्थिर बनाएगी।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: ईंट जैसा लाल
- संकल्प: मैं धैर्य और समझदारी के साथ नेतृत्व करता/करती हूं।
जन्म संख्या 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)
आज का दिन जिम्मेदारी और गंभीरता से भरा रहेगा। आपकी भावनाएं प्रैक्टिकल सोच से टकरा सकती है। काम पर शांत और सहयोगी संवाद से तनाव संभाल पाएंगे। आर्थिक मामलों में बजट और रीयलिस्टिक प्लान फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक निर्भरता से बचें, सम्मान और स्थिरता पर ध्यान दें। धीमी प्रगति को स्वीकार करें। यह भी प्रगति ही है।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: क्रीम
- संकल्प: मैं हर स्थिति में संतुलित और शांत रहता/रहती हूं।
जन्म संख्या 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)
आज का दिन आपके हल्के स्वाभाव के मुकाबले थोड़ा भारी लग सकता है। क्रिएटिविटी कम हो सकती है और जिम्मेदारियां प्राथमिकता बनेंगी। काम में फोकस और अनुशासन जरूरी है।
फालतू खर्च से बचें। रिश्तों में आज शब्दों से ज्यादा व्यवहार मायने रखेगा। जब जिम्मेदारियां पूरी होंगी, तब क्रिएटिविटी खुद लौटेगी।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: सरसों पीला
- संकल्प: मैं अनुशासन के साथ आगे बढ़ता/बढ़ती हूं।
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
| मूलांक 1 वार्षिक राशिफल | मूलांक 4 वार्षिक राशिफल | मूलांक 7 वार्षिक राशिफल | | मूलांक 2 वार्षिक राशिफल | मूलांक 5 वार्षिक राशिफल | मूलांक 8 वार्षिक राशिफल | | मूलांक 3 वार्षिक राशिफल | मूलांक 6 वार्षिक राशिफल | मूलांक 9 वार्षिक राशिफल |
यह अंकज्योतिष राशिफल Astropatri.com की विशेषज्ञ अंकशास्त्री भानुप्रिया मिश्रा द्वारा तैयार किया गया है। प्रतिक्रिया हेतु संपर्क करें: hello@astropatri.com |