search

सेना के चापर से कल जमशेदपुर उतरेंगी राष्ट्रपति मुर्मु, दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर; आदिवासी वेशभूषा में करेंगी जाहेरथान पूजा

deltin33 2025-12-28 10:56:42 views 1236
  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को अपने ऐतिहासिक दौरे पर जमशेदपुर पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आधिकारिक यात्रा पर लौहनगरी आ रही मुर्मु का आगमन भारतीय सेना के विशेष हेलीकाप्टर (चापर) से होगा। इससे पहले वे 28 दिसंबर को रांची पहुंचेंगी और वहां राजभवन, जिसका नाम अब \“लोक भवन\“ हो चुका है, में रात्रि विश्राम करेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार की सुबह वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सेना के चापर से उड़ान भरेंगी और सुबह करीब 10:20 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। जिला प्रशासन ने उनके भव्य स्वागत और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सोनारी एयरपोर्ट पर उतरते ही राष्ट्रपति को पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यहां से उनका काफिला सड़क मार्ग से सीधे करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान के लिए रवाना होगा।
पारंपरिक वेशभूषा में पूजा और संताली में संबोधन

करनडीह में आयोजित होने वाला कार्यक्रम बेहद भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण होगा। राष्ट्रपति यहां पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में दिशोम जाहेरथान में पूजा-अर्चना करेंगी। यह अवसर ओल चिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन का गवाह बनेगा। आयोजकों के अनुसार, राष्ट्रपति वहां मौजूद जनसमूह को संताली भाषा में संबोधित कर सकती हैं, जो स्थानीय लोगों के लिए गर्व का क्षण होगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 100 विशिष्ट अतिथि भी शामिल हो रहे हैं।
एनआइटी दीक्षांत समारोह में शिरकत

करनडीह के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एनआईटी) के लिए प्रस्थान करेंगी। यहां वे संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। एनआइटी कैंपस को भी भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
लोक भवन से शुरू होगा सफर

राष्ट्रपति का यह दौरा कई मायनों में खास है। 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू रांची के जिस राजभवन में रहती थीं, वहां अब प्रवेश द्वार पर लोक भवन लिखा नजर आएगा। यहीं दो रातें गुजारने के बाद वे जमशेदपुर और गुमला के कार्यक्रमों के लिए सेना के चॉपर का इस्तेमाल करेंगी। उनके इस दौरे को लेकर पूरा कोल्हान प्रमंडल अलर्ट मोड पर है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521