search

Nitish Kumar Shapath Grahan:10वीं बार नीतीश लेंगे शपथ, PM मोदी समेत 16 राज्यों के CM रहेंगे गवाह

deltin33 2025-11-20 13:37:36 views 737
  

10वीं बार CM की शपथ लेंगे नीतीश



राधा कृष्ण,पटना। बिहार की राजनीति आज एक नए अध्याय में प्रवेश कर रही है। गांधी मैदान उस पल का गवाह बनने को तैयार है जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की 10वीं बार शपथ लेंगे। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे होने वाला यह आयोजन सिर्फ सत्ता परिवर्तन का क्षण नहीं, बल्कि NDA की भविष्य की दिशा का संकेत देने वाला बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में सुबह से ही हलचल तेज है। गांधी मैदान के बाहर बैरिकेड्स, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और आयोजकों की भागदौड़ पूरे शहर को एक बड़े समारोह की धड़कनें सुना रही है।

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत 16 राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने आ रहे हैं।

  
PM मोदी की एंट्री से पहले बदला शहर का ट्रैफिक नक्शा

प्रधानमंत्री का काफिला सुबह 10.45 बजे हेलिकॉप्टर से गांधी मैदान के भीतर बने विशेष हेलिपैड पर उतरेगा। इससे पहले ही पूरे इलाके में ट्रैफिक मैनेजमेंट बदल दिया गया है।


सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक गांधी मैदान के आसपास आम वाहनों की एंट्री पूरी तरह रोकी गई है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी को डायवर्ट किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने मैदान की ओर आने वाली एक लेन को रात से ही बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। सुरक्षा की कमान SPG ने अपने हाथों में ले ली है, जो प्रधानमंत्री की मौजूदगी के दौरान पूरे क्षेत्र का नियंत्रण संभालेगी।
दो डिप्टी CM भी साथ… NDA का नया पावर मैप

नीतीश कुमार के साथ मंच पर दो नए डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की तैयारी है। संभावित ढांचा इस प्रकार है

  • जदयू – 7
  • भाजपा – 8
  • लोजपा (आर), रालोमो, हम – 1-1


इस नए समीकरण को NDA की आने वाले पांच साल की प्रशासनिक रणनीति और राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
13 गेट, सबसे खास ‘गेट नंबर-1’

गांधी मैदान में बनाए गए 13 प्रवेश द्वारों में गेट नंबर-1 सबसे खास है। यहां से सिर्फ वे नेता प्रवेश कर सकेंगे जिन्हें मुख्य मंच पर बैठने की अनुमति है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नीतीश कुमार, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और शपथ लेने वाले विधायक इसी रास्ते से प्रवेश करेंगे।

आम लोगों और कार्यकर्ताओं को बाकी गेटों से प्रवेश दिया जाएगा। दो मंच, एक पर CM की शपथ, दूसरे पर खास मेहमान शपथ ग्रहण के लिए मैदान में दो भव्य मंच खड़े किए गए हैं।

मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, सभी मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मंत्रिपद की शपथ लेने वाले नेता मौजूद रहेंगे।


सटे हुए दूसरे मंच पर विभिन्न राज्यों से आए विशिष्ट अतिथि, पद्म सम्मानित शख्सियतें, वैज्ञानिक, लेखक, कलाकार और उद्योग जगत के प्रतिनिधि बैठेंगे।


दोनों मंचों पर कुल 150-150 सीटें बनाई गई हैं। गांधी मैदान को सजाया गया है LED स्क्रीन, हेली कैमरों और सुरक्षा टॉवरों से।
NDA का शक्ति प्रदर्शन : 3 लाख लोगों की भीड़ संभव

आज का यह आयोजन सिर्फ शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि NDA की एकजुटता और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच माना जा रहा है।


जदयू, भाजपा, रालोमो और हम के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। हर विधायक को 5 हजार समर्थक लेकर पटना पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है।

कार्यक्रम स्थल के बाहर जिलेवार कैंप लगाए गए हैं, जहां आने वाले लोगों के लिए भोजन-पानी और विश्राम की व्यवस्था की गई है।
राजभवन में प्रधानमंत्री के सम्मान में भोज : बिहारी व्यंजनों की महक

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन जाएंगे, जहां उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया गया है।
चयनित मेहमान, करीब 150 लोग, इसमें शामिल होंगे।


इस भोज में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कम तेल और कम मसाले वाले व्यंजन शामिल किए गए हैं।
मेन्यू की खासियत

  • लिट्टी-चोखा (पुदीना चटनी के साथ)
  • सिलाव का खाजा
  • पंतूआ
  • मौसमी हरी सब्जियां
  • सलाद


राजभवन की किचन टीम ने प्रधानमंत्री की पसंद को ध्यान में रखकर विशेष तैयारी की है।
कौन-कौन होंगे देश के बड़े नेता

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अमित शाह
  • राजनाथ सिंह
  • जेपी नड्डा
  • योगी आदित्यनाथ
  • मोहन यादव
  • पुष्कर धामी
  • चंद्रबाबू नायडू
  • भजनलाल शर्मा
  • देवेंद्र फडणवीस
  • कॉनराड संगमा
  • मोहन मांझी
  • भूपेंद्र पटेल
  • प्रमोद सावंत
  • रेखा गुप्ता
  • नायब सिंह सैनी
  • हिमंता बिस्वा सरमा
  • पेमा खांडू
  • माणिक साहा  
  • एन. बीरेन सिंह।


यह उपस्थिति इस कार्यक्रम को सिर्फ बिहार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी राजनीतिक घटना बना देती है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4510K

Credits

administrator

Credits
458784

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com