search

यूपी के इन 6 बड़े रेलवे स्टेशनों पर 19 अक्टूबर से नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, 24 घंटे निगरानी कर रहे अधिकारी

deltin33 2025-10-18 01:07:56 views 1089
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व के दौरान 19 से 31 अक्टूबर तक गोरखपुर, लखनऊ, बस्ती, छपरा, सिवान और बनारस समेत कुल छह रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद का निर्णय लिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अतिरिक्त स्टेशनों पर निगरानी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष गाइड लाइन जारी की गई है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार त्योहारों के अवसर पर प्रमुख नगरों एवं महानगरों आवागमन करने वाली ट्रेनों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर एवं छपरा स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया (विश्राम स्थल) बनाया गया है, जिसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश की व्यवस्था, उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, मोबाइल चार्जिंग, कैमरे आदि की सुविधा उपलब्ध है।

गोरखपुर जंक्शन पर लगभग 2500 वर्गमीटर में पांच होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां लगभग 2000 यात्रियों को बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था है। इन होल्डिंग एरिया में उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग, हेल्प डेस्क, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, पीने हेतु शुद्ध पानी, उद्घोषणा प्रणाली, सिटिंग एरिया, सीसी कैमरे आदि की व्यवस्था की गई है।

रेलवे स्टेशनों, प्लेटफार्म, सीढ़ियों, पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) पर संयुक्त रूप से रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। स्टेशनों पर सीसी कैमरों के माध्यम से सर्कुलेटिंग एरिया (स्टेशन परिसर) यात्री प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्म पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशनों पर लाउडहेलर के माध्यम से उद्घोषणा कर यात्रियों को निरंतर जागरूक व सचेत किया जा रहा है।

मुख्यालय एवं मण्डलों में वार रूम स्थापित कर अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती कर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से राउण्ड द क्लाक निगरानी की जा रही है। यात्रियों को प्लेटफार्म पर रोप के माध्यम से कतारबद्ध कराकर अनारक्षित कोचों में बैठाया जा रहा है। सभी प्रवेश द्वारों पर आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है, इसके लिए गोरखपुर एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521