search

Jharkhand Weather Today: तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट! झारखंड में ठंड के रंग गहराने लगे

deltin33 2025-11-25 09:35:43 views 1248
  

सुबह काम पर जाने वालों को सता रही ठंड।



जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Today: झारखंड में 25 नवंबर से 30 नवंबर तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में सुबह के समय कोहरा या धुंध पड़े रहने और बाद के समय में आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

पश्चिमी विक्षोभ के अभाव तथा रात में कम बादल होने के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, विशेषकर मध्य और दक्षिणी झारखंड में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना व्यक्त की गई है।

मध्य झारखंड (रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, खरसावां, चतरा, देवघर, गुमला आदि) में सुबह कोहरा और हल्की धुंध के बाद दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। 25 से 26 नवंबर के बीच तापमान में गिरावट स्पष्ट रूप से महसूस की जा सकती है।

दक्षिणी हिस्सों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) में भी न्यूनतम तापमान क्रमिक रूप से घटने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड (पलामू, गढ़वा, लातेहार) और उत्तर-पूर्वी झारखंड (देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़) में भी धुंध और बादल की स्थिति बनी रहेगी।
रांची तथा उसके आसपास के क्षेत्रों का तापमान

रांची में अधिकतम तापमान 23°C से 25°C के बीच और न्यूनतम तापमान 11°C से 12°C के बीच रहने का अनुमान है। 27 और 28 नवंबर तक ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं। अगले दो दिनों (29-30 नवंबर) में भी कोहरा और आंशिक बादल छाए रहने की स्थिति जारी रहेगी।

आइएमडी रांची के अनुसार झारखंड में आगामी दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा, सुबह का मौसम अधिक ठंडा और धुंधला रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप और बादल के साथ शुष्क मौसम बना रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476968