search

हिमाचल कांग्रेस हुई सक्रिय, प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब जिलों में तैनाती की प्रक्रिया तेज; हाईकमान ने नियुक्त किए 12 पर्यवेक्षक

LHC0088 2025-11-23 17:37:29 views 1233
  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनय कुमार की तैनाती के बाद अब जिलों में भी नियुक्ति के लिए पार्टी सक्रिय हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हिमाचल में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पार्टी हाईकमान ने पिछले सप्ताह 12 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। अब इनके साथ तीन-तीन पर्यवेक्षक हिमाचल से नियुक्त किए गए हैं। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने इन पर्यवेक्षकों को जिले आवंटित किए। अब हर जिला में चार-चार पर्यवेक्षक जाएंगे व बैठकें कर जिलाध्यक्षों का चयन करेंगे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विभागीय कार्यों की निगरानी भी करेंगे

ये पर्यवेक्षक विभागीय कार्यों, निरीक्षणों और आवश्यक प्रक्रियाओं की निगरानी करेंगे। हाईकमान ने पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, प्रकाश चौधरी सहित वरिष्ठ नेताओं को भी जिलाध्यक्ष चुनने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर जिम्मेदारी दी है।
किस जिले में किसे सौंपी जिम्मेदारी

चंबा जिला में सुखदेव भगत पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ गोकुल बुटेल, देवेंद्र जग्गी व सौरव चौहान होंगे। कांगड़ा जिला के विकार रसूल वाणी पर्यवेक्षक हैं। उनके साथ आशा कुमारी, वीरेंद्र धर्माणी व देवेंद्र नेगी होंगे। लाहुल स्पीति जिला में ज्योति रेउटेला पर्यवेक्षक व उनके साथ देवेंद्र श्याम, विकास कपूर, रोहित वत्स धामी होंगे। कुल्लू में कुलदीप इंदौरा पर्यवेक्षक व उनके साथ कौल सिंह ठाकुर, रमेश चौहान, चंद्रशेखर शर्मा होंगे। मंडी जिला में राजेश ठाकुर पर्यवेक्षक व उनके साथ रामलाल ठाकुर, महेश्वर चौहान, राजीव किमटा होंगे।

हमीरपुर जिला में शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक व उनके साथ नरेश चौहान, सतपाल रायजादाव जीवन ठाकुर होंगे। ऊना जिला में सुखदेव पानसे पर्यवेक्षक व उनके साथ प्रकाश चौधरी, अजय महाजन, विवेक कुमार होंगे। बिलासपुर जिला में हिना कावरे पर्यवेक्षक व उनके साथ सुनील शर्मा, चंपा ठाकुर और अमित भरमौरी होंगे। सोलन जिला में जितेंद्र बघेल पर्यवेक्षक व उनके साथ किरनेश जंग, आदर्श सूद व सत्यजीत नेगी होंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: आनलाइन आवेदन पर ही होगा अब सरकारी कर्मचारियों का तबादला, पसंद के चार स्टेशन का होगा विकल्प

सिरमौर जिला में बीपी सिंह पर्यवेक्षक व उनके साथ रितेश कपरेट, सोहन लाल व सुरेंद्र सेठी होंगे। शिमला शहर व ग्रामीण संगठनात्मक जिला है। यहां दो अलग-अलग कार्यकारिणी बनेंगी। यहां संजय जाटव पर्यवेक्षक व उनके साथ गंगूराम मुसाफिर, रमेश ठाकुर व प्रेम कौशल होंगे। किन्नौर जिला में रणविजय सिंह पर्यवेक्षक व उनके साथ केहर सिंह खाची, चंद्र प्रभा नेगी व महेंद्र स्तान होंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165795