search

ये 5 राज्य खिलाते हैं पूरे भारत को सबसे अधिक गाजर, नंबर 1 पर कौन? कितना होता है उत्पादन?

LHC0088 2025-11-23 17:37:28 views 1159
  

भारत में काफी बड़े पैमाने पर होता है गाजर का उत्पादन



नई दिल्ली। सर्दियां आते हैं सब्जी मार्केट में गाजर दिखने लगती है। भारत में बड़े पैमाने पर गाजर का प्रोडक्शन (Carrot Production in India) होता है और खपत भी जमकर होती है। खासकर उत्तर भारत में गाजर का सेवन बहुत होता है। सर्दियों में लोग गाजर का हलवा खूब खाते हैं। आपको भी ये जरूर पसंद होगा। पर क्या आप जानते हैं कि किन राज्यों में सबसे अधिक गाजर का उत्पादन होता है? आइए बताते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
ये है राज्य है नंबर 1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गाजर का उत्पादन सबसे अधिक पंजाब में होता है। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में पंजाब में 596.74 टन गाजर का उत्पादन हुआ, जो पूरे भारत के कुल गाजर उत्पादन का 21.49 फीसदी है।
ये हैं टॉप 5 राज्य
क्रम संख्याराज्यउत्पादन (टन)देश के उत्पादन में हिस्सेदारी (प्रतिशत)
1.पंजाब596.7421.49
2.उत्तर प्रदेश490.6217.67
3.हरियाणा302.4810.89
4.पश्चिम बंगाल249.468.99
5.मध्य प्रदेश221.287.97


  
ये हैं बाकी टॉप राज्य (टन उत्पादन)

तमिलनाडु : 175.95
बिहार : 151.33
जम्मू और कश्मीर : 100.72
असम : 85.17
कर्नाटक : 76.13
राजस्थान : 56.74
तेलंगाना : 55.37
झारखंड : 50.55
महाराष्ट्र : 33.73
छत्तीसगढ़ : 29.09
मेघालय : 24.61
पूरे भारत में कितना उत्पादन

पूरे भारत में देखें तो वित्त वर्ष 2023-24 में गाजर का उत्पादन 2700 टन से भी अधिक रहा। 2023-24 में पूरे देश में 2,776.35 टन गाजर का उत्पादन हुआ।



भारत से गाजर का निर्यात

भारत कई देशों को ताजी और प्रोसेस्ड गाजर का एक्सपोर्ट भी करता है। ताजी गाजर के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात, कनाडा और सऊदी अरब और डिहाइड्रेटेड गाजर के लिए यूनाइटेड स्टेट्स बड़े आयातक हैं। अन्य देशों में नेपाल, मेक्सिको, मलेशिया और वियतनाम शामिल हैं।


ये भी पढ़ें - खुशखबरी! लास्ट मिनट में फ्लाइट टिकट कैंसल करने पर भी मिलेगा 80% तक पैसा वापस, रिफंड के लिए लागू होगा ये रूल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147528

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com