search

हिमाचल में ठंड का कहर जारी, नौ जगहों पर माइनस में तापमान; 10 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट,

cy520520 2026-1-8 07:56:53 views 1037
  
हिमाचल में नौ जगहों पर माइनस में तापमान (File Photo)






राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहली बार नौ स्थानों पर रात का तापमान जमाव बिंदु से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 9.4, कुकुमसेरी में माइनस 9.2, कल्पा में माइनस 5.2, नारकंडा में माइनस 2.9, रिकांगपिओ में माइनस 2.0, मनाली में माइनस 1.4, कुफरी में माइनस 1.3, सोलन में माइनस 1.1, सेऊबाग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं 24 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर जिले में शीतलहर चली। पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जितना ज्यादा मौसम साफ हो रहा है उतनी रात को ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड ज्यादा है। कांगड़ा समेत कई जिलों में धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। निचले और मैदानी इलाकों में 10 जनवरी तक सुबह और देर शाम घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162056