deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

बरेली के शीशगढ़-शेरगढ़ मार्ग पर ई-बस सेवा बंद, अब चलेंगी रोडवेज बसें - यात्रियों को राहत

cy520520 2025-11-18 04:37:23 views 720

  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण टीम, बरेली। नगर निगम की ओर से चलाई जा रहीं इलेक्ट्रानिक बसों को शीशगढ़ और शेरगढ़ मार्ग पर भी संचालित किया जा रहा था, लेकिन सोमवार से उन्हें रोक दिया गया है। अब इन बसों को शहर में ही चलाया जा रहा है। मनौना धाम तक चल रही ई-बसों को भी बंद कर शहर के रूट पर पर चलाने की तैयारी की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शीशगढ़ और शेरगढ़ रूटों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। डग्गामार वाहनों से उन्हें गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। परिवहन निगम ने इन रूटों पर रोडवेज बसें चलाने की तैयारी कर ली है। एआरएम बरेली डिपो संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन रूटों पर रोजाना दो से चार बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

संसू जागरण शीशगढ़ : शीशगढ़ से बरेली तक संचालित इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन भी आज सोमवार से बंद हो गया।करीब आधा दर्जन इलेक्ट्रिक बसें इस मार्ग पर संचालित थी। जबकि डेढ़ दर्जन निजी बसों का संचालन चार माह पूर्व ही बंद हो चुका है।अब इस सड़क मार्ग पर पूरी तरह से अवैध टैम्पो का कब्जा हो गया है। जिस कारण सोमवार को पूरे दिन यात्री विशेषकर महिलाओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

शीशगढ़ से लेकर बरेली तक के रास्ते में पढ़ने वाले करीब सैकड़ों गांवों के लोग व व्यापारी जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न स्थानों तक पहुंचने के लिए इन्हीं बसों पर आश्रित थे। लेकिन अब बसों के पहिए थमने से गंभीर समस्या पैदा हो गई है। सोमवार से बसें बंद होने का पहला दिन ही यात्रियों के लिए मुसीबत भरा गुजरा।जिसमे व्यापारियों के साथ साथ महिलाएं बेहद परेशान नजर आईं।
विधायक का दावा, शुरू कराई गईं रोडवेज की 10 बसें

संस, मीरगंज : ताजा शासनादेश के तहत अब सिटी बसें केवल शहर सीमाओं के अंदर ही चलाए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके चलते फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शेरगढ़ और शीशगढ़ कस्बों के लिए चल रही सिटी बस सेवाएं बंद कर दी गईं। इससे चारों कस्बों के हजारों यात्रियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा ने दावा किया है कि तत्काल बरेली रोडवेज व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के लिए 10 नई रोडवेज बसें शुरू करा दी गई हैं। यह बसें पहले की तरह नियमित रूप से चारों कस्बों को बरेली से जोड़ेंगी, जिससे आमजन को राहत मिल सकेगी। बताया कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
खतरे से भरा है अवैध टेंपो में सफर करना

फर्राटे से दौड़ते अवैध टेंपो पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। बिना किसी रोक टोक के चलने वाले अवैध टेंपो कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है। फिर भी जिम्मेदार बेखबर हैं। इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाले टैम्पो व ई रिक्शा के लिए कोई रूट निर्धारित न होने से इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

रोडवेज बसों के संचालन को चेयरमैन ने लिखा पत्रशीशगढ़ से बरेली जिला मुख्यालय तक निजी बसें बंद हो जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय तक व कोर्ट कचहरी तक जाने वाले लोगों को अब समय से पहुंचना मुश्किल भरा काम है। विशेषकर महिला यात्रियों के लिए तो समस्या और भी गंभीर हो गई है।

इलाज के लिए बरेली तक जाने वाले मरीजों को तो टेंपो, ई-रिक्शा में धक्के खाकर और भी बीमार होने का खतरा पैदा हो गया है। चेयरमैन नीलोफर ने शीशगढ़ कस्बे के साथ अन्य गांवों के लोगों की समस्या के समाधान के लिए परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर शीशगढ़ से बरेली जिला मुख्यालय एवं मीरगंज तहसील मुख्यालय तक रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
इलेक्ट्रानिक बसों का हुअरा संचालन बंद, मुश्किल में फंसे रोज के यात्री

संसू, जागरण, शेरगढ़ : बरेली से शेरगढ़ मार्ग पर एवं बरेली से शाही से शीशगढ़ मार्ग पर चलने वाली नगरी इलेक्ट्रानिक बसों के संचालन बंद होने से, कचहरी जाने वाले किसानों, वकील,व्यापारी, ब्लाक कर्मचारी, शिक्षक, आदि को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अब वह समय से न ड्यूटी कर पाएंगे और दुगने पैसों में बरेली से शेरगढ़ तक तीन जगह वाहनों के बदलते समय आने वाली समस्याओं से जूझना पड़ेगा। इलेक्ट्रानिक बसो के संचालन बंद होने की समस्या का मुद्दा उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया जाएगा।

कस्बा शेरगढ़ में ब्लाक, मुख्यालय, सरकारी अस्पताल, विद्यालय, कचहरी जाने वाले वकीलों एवं किसानों बरेली से खरीद कर सामान लाने वाले व्यापारियों, इलेक्ट्रानिक बसो के संचालन बंद होने से भारी समस्या खड़ी हो गई है पहले तो सरकार ने सहूलियत दी। अब दी गई सहूलियत को उठा लिया गया। शेरगढ़ क्षेत्र के व्यापारी नेता, राजू मौर्य, शाहीन रजा खान, दिनेश शर्मा, सोहनलाल देवल, नत्थू लाल गंगवार, राजीव बाजपेई आदि का कहना है कि सुबह समय से ड्यूटी करते थे और समय से नौकरी चल रही थी, अब विकास समस्या का सामना करना होगा।

  

यह भी पढ़ें- बरेली-रोजा सेक्शन पर 110 KM प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, ट्रैक अपग्रेडेशन का काम तेजी से जारी

  

यह भी पढ़ें- बरेली और बीसलपुर के बीच की दूरी 27 दिनों के लिए 40 KM बढ़ी, बस का किराया इतने रुपये तक पहुंचा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

310K

Threads

0

Posts

1110K

Credits

Forum Veteran

Credits
114697