search

Weather Update: ताजनगरी के मौसम में आज से आएगा बड़ा बदलाव, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

LHC0088 2025-11-18 13:37:08 views 861
  

ठंड से बचते दिखे यात्री। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के मौसम में मंगलवार से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने सुबह धुंध छाए रहने और दोपहर के तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान में एक से दाे डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिलेगी, जबकि न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार


शहर में सोमवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्की धुंध देखने को मिली। इसके बाद धूप निकलने पर धुंध छंट गई। दोपहर में आसमान साफ रहा और धूप निकली। शाम ढलने के बाद तापमान में कमी देखने को मिली, जिससे गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160941