search

गया में आज से होगी धान की खरीद, पिछले साल से 69 रुपये ज्यादा बढ़े दाम

Chikheang 2025-11-16 06:36:26 views 1246
  

102 पैक्स और व्यापार मंडल में आज से होगी धान की खरीद। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गया। राज्य सरकार ने धान खरीद की प्रक्रिया का औपचारिक एलान कर दिया है। सहकारिता विभाग के माध्यम से धान की खरीदारी की जाएगी।

हालांकि, जिले के लिए धान खरीदने का कोई विशेष लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन एक नवंबर को हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में धान खरीद के लिए समय सीमा तय की गई थी। पहले 15 नवंबर से धान खरीदारी शुरू होने की योजना थी, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव के कारण अब यह प्रक्रिया 16 नवंबर से प्रारंभ होगी।

राज्य सरकार ने धान की खरीद के लिए प्रति क्विंटल दर भी निर्धारित की है। इस वर्ष साधारण धान की दर 2369 रुपये और ग्रेड ए धान की दर 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 69 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे किसानों को सीधा लाभ होगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गया जिले में 102 पैक्स और व्यापार मंडल को धान खरीदने के लिए चिन्हित किया गया है, जहां खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिला टास्क फोर्स की बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि धान की खरीद केवल निबंधित किसानों से की जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 3875 किसान निबंधित हैं, जिनमें 2504 रैयत और 1371 गैर रैयत किसान शामिल हैं। धान की खरीद केवल पोर्टल पर निबंधित किसानों से की जाएगी।

धान की कुटाई के लिए 33 राइस मील चिन्हित किए गए हैं। सहकारिता विभाग ने पैक्स और व्यापार मंडल धान क्रय केंद्र पर धान खरीदने के बाद उसे राइस मील में भेजने की व्यवस्था की है। इनमें 27 उसना और 6 अरवा चावल की कुटाई के लिए चिन्हित किए गए हैं।

इसके अलावा, मगध सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से जिले के 102 पैक्सों को धान खरीदने के लिए कैश क्रेडिट राशि आवंटित की गई है। एक लॉट धान की खरीदारी के लिए 10 लाख रुपये और दो लॉट के लिए व्यापार मंडल को 20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। खरीदारी के बाद पुनः कैश क्रेडिट राशि आवंटित की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162023