LHC0088 • 2025-11-12 22:07:20 • views 217
एग्रीगेटर लाइसेंस की आड़ में रैपिडो में निजी वाहनों का संचालन। प्रतीकात्मक
जागरण संवाददाता, देहरादून । दूनवासियों की तत्काल सेवा के लिए परिवहन विभाग ने एग्रीगेटर लाइसेंस जारी किए हैं। जिसमें चारपहिया, दोपहिया (रैपिडो) का संचालन किया जा रहा है। लेकिन आनलाइन कंपनियां लाइसेंस की आड़ में प्राइवेट वाहन (सफेद नंबर प्लेट) भी संचालित कर रहे हैं, जो कि नियम विरुद्ध है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी खतरे से खाली नहीं है। प्राइवेट वाहनों का संचालन से सरकार के राजस्व को मोटा चूना लग रहा है। हालांकि, परिवहन विभाग ने भी आनलाइन साइट की पड़ताल शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दरअसल, दूनवासियों की सुविधा के लिए 24 घंटे रैपिडो उपलब्ध है। लेकिन लाइसेंस की आड़ में प्राइवेट वाहनों का भी संचालन किया जा रहा है। एग्रीगेटर लाइसेंस की शर्तों में कामर्शियल वाहन (पीली नंबर प्लेट) ही संचालन किए जा सकते हैं। लेकिन प्राइवेट वाहन (सफेद नंबर प्लेट) को भी संचालित किया जा रहा है, जो कि एग्रीगेटर लाइसेंस के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इतना ही नहीं लाइसेंस की आड़ में विभिन्न राज्यों के वाहनों को भी संचालित किया जा रहा है। पूर्व में भी परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि, आरटीओ ने भी लाइसेंस धारकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। आरटीओ ने बुकिंग में जा रहे वाहनों की आनलाइन पड़ताल शुरू कर दी है। जिससे कार्रवाई करने में आसानी होगी।
ब्ला-ब्ला एप से बुकिंग ले रहे प्राइवेट वाहन
वाहनों की आनलाइन बुकिंग के लिए ब्ला-ब्ला एप को भी प्राइवेट वाहन चालक माध्यम बना रहे हैं। एप के माध्यम से यात्रियों को बैठाकर विभिन्न राज्यों में सवारियों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है। प्राइवेट वाहन सरकार के राजस्व को ही चूना नहीं लगा रहे हैं, बल्कि सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विशेष दिनों में 50 प्रतिशत तक बढ़ा देते बुकिंग
रैपिडो चालक विशेष दिनों में बुकिंग की धनराशि बढ़ा देते हैं। जबकि एग्रीगेटर लाइसेंस की शर्त के अनुसार 20-25 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। लेकिन आनलाइन बुकिंग साइट पर 50 प्रतिशत तक की धनराशि में बढ़ोत्तरी की जा रही है, जो लाइसेंस शर्तों का खुला उल्लंघन है। इस पर भी आरटीओ शिकंजा कसने की तैयारी में है।
शिकायत के लिए नंबर जारी
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आरटीओ ने 0135,2743432 शिकायती नंबर जारी किया है। यात्रियों से अपील की गई है कि रैपिडो बुकिंग करने के बाद प्राइवेट वाहन (सफेद नंबर प्लेट) लेने आता है तो उसकी शिकायत दर्ज की जा सकती है। लेकिन वाहन की शिकायत नंबर के साथ दर्ज करानी होगी। जिससे कार्रवाई करने में आसानी होगी। सुरक्षा के लिहाज से प्राइवेट वाहन में सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है।
एग्रीगेटर लाइसेंस की आड़ में प्राइवेट चार एवं दो पहिया वाहनों को रैपिडो के लिए संचालित किया जा रहा है, जो लाइसेंस शर्तों के नियम विरुद्ध है। सुरक्षा के लिहाज से वाहन में सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्री संबंधित नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन
यह भी पढ़ें- \“मैं पीठ रगड़ने...\“, युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाला रैपिडो ड्राइवर क्या बोला?
यह भी पढ़ें- \“भैया, क्या कर रहे हो\“, बेंगलुरु में बाइक पर पीछे बैठी युवती से रैपिडो ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत |
|