search

पूर्वांचल में सुबह ब‍िछने लगी कोहरे की चादर, तापमान 12 ड‍िग्री से नीचे जा पहुंचा

LHC0088 2025-11-11 16:36:26 views 1254
  

वाराणसी में अब गलन का असर भी नजर आने लगा है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल में अब मौसम का रुख पूरी तरह से ठंड का हो चुका है। वातावरण में हल्‍की गलन भी मानो अब काब‍िज होने को आतुर हो। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पूरी तरह से हो चुका है। सोनभद्र के कई पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह कोहरे का असर शुरू हुआ तो सुबह नौ बजे तक वही स्‍थ‍िति‍ बनी रही।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम व‍िभाग ने आने वाले द‍िनों में भी तापमान में उतार चढ़ाव का संकेत द‍िया है। जबक‍ि सोनभद्र में सुबह कोहरे का असर हुआ तो अब माना जा रहा है पड़ोसी ज‍िलों में भी कोहरे का असर जल्‍द ही व्‍यापक असर द‍िखाएगा। मौसम व‍िभाग की ओर से हालांक‍ि मौसम में बहुत अध‍िक बदलाव का संकेत तो नहीं है लेक‍िन सुबह और शाम हो होने वाली ठंड का असर और व्‍यापक हो सकता है।

पहाड़ों पर रह रहकर हो रही बर्फबारी का असर व्‍यापक रूप से मैदानी क्षेत्रों में नजर आता है। अगर पछुआ हवाओं का जोर रहा तो जल्‍द ही वातावरण में घने कोहरे और गलन का दौर शुरू होगा और मौसम का रुख पूरी तरह ठंडक की ओर हो जाएगा। जबक‍ि फ‍िलहाल वाराणसी में द‍िन की गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है लेक‍िन वातावरण का रुख अब पछुआ हवाओं के जोर पर अध‍िक न‍िर्भर करेगा।   

बीते चौबीस घंटों में अधि‍कतम तापमान 28.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 डि‍ग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान सीजन में सबसे कम 11.9°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 4.1 डि‍ग्री कम रहा। इस दौरान आर्द्रता न्‍यूनतम 59% और अध‍िकतम 73% दर्ज की गई। वातावरण में नमी की कमी होने के साथ ही ठंड में लगातार इजाफा होता जा रहा है। माना जा रहा है क‍ि मंगलवार को सोनभद्र में सीजन का पहला कोहरा पड़ने के बाद अब पूर्वांचल के अन्‍य ज‍िलों में भी कोहरे का असर शुरू हो जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138