डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद आग लग गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कम-से-कम 8 लोगों की मौत और 11 घायल हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कब, क्या हुआ
- शाम 6:52 बजे: लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद आग भड़क उठ।
- 7:00 बजे: धमाके की लपटों ने पास की कई कारों और ऑटो रिक्शों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के इलाके में धुआं और अफरातफरी फैल गई।
- 7:12 बजे: पहली आधिकारिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 11 घायल हैं।
- 7:18 बजे: सामने आया कि धमाके में आसपास की कई गाड़ियां भी पूरी तरह जल चुकी हैं।
- 7:29 बजे: दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
- 7:53 बजे: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीम पहुंचीं। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई।
- 8:02 बजे: दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बयान जारी किया, कहा- अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह हादसा था या किसी साजिश।
- 8:08 बजे: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके से आसपास की खिड़कियों के शीशे टूट गए और सड़क पर शरीर के हिस्से बिखरे मिले।
- 8:26 बजे के बाद: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में हाई अलर्ट घोषित किया गया। धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में सुरक्षा बढ़ाई गई।
अभी तक मुख्य बिंदु
- धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन (गेट नंबर 1) के पास पार्क की गई कार में हुआ।
- शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 9 लोगों की मौत और 11 घायल हुए।
- कई वाहन जलकर नष्ट हुए, कारें और ऑटो रिक्शा भी शामिल।
- विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं, जांच जारी है कि यह दुर्घटनावश था या जानबूझकर किया गया हमला।
- स्पेशल सेल, NSG और FSL टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।
- दिल्ली पुलिस ने इलाके को सील कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया है।
अभी क्या पता नहीं
- धमाके की असल वजह, दुर्घटना या आतंकी हमला, तय नहीं हुआ।
- मृतकों और घायलों की पहचान और हालत की पुष्टि जारी।
- किस वाहन में धमाका हुआ और कौन-सा विस्फोटक पदार्थ इस्तेमाल हुआ, यह फोरेंसिक रिपोर्ट से साफ होगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में धमाका कैसे हुआ और इसके बड़ी साजिश तो नहीं ? अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताई चिंता |