राउरकेला से बेंगलुरू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। साउथ वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन होते हुए बेंगलुरु कैंट - राउरकेला - बेंगलुरु कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बेंगलुरु कैंट - राउरकेला स्पेशल ट्रेन (Bengaluru - Rourkela Special Train) बेंगलुरु कैंट स्टेशन से 09 नवंबर को रवाना होगी और राउरकेला स्टेशन 10 नवंबर को पहुंचेगी, जबकि राउरकेला - बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को राउरकेला स्टेशन से प्रस्थान करेगी और बेंगलुरु कैंट स्टेशन 17 नवंबर को पहुंचेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 06571 बेंगलुरु कैंट - राउरकेला स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर की सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा स्टेशन 10 नवंबर की रात 08:20 बजे और राउरकेला स्टेशन रात 10:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 06571 राउरकेला - बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन राउरकेला स्टेशन से 15 नवंबर की रात 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा स्टेशन रात 11:30 बजे और बेंगलुरु कैंट स्टेशन 17 नवंबर की दोपहर 02:30 बजे पहुंचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 22 कोच लगे होंगे। स्पेशल ट्रेन का ठहराव बेंगलुरु कैंट, धर्मावरम, धोने, नांदयाल, गुंटूर, विजयवाड़ा, दुव्वदा, सिंहाचलम उत्तर,पेंदुर्ती, विजयनगरम,रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन में दिया है । |