search

Special Train: राउरकेला से बेंगलुरू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें रूट और टाइमिंग की पूरी डिटेल

cy520520 2025-11-8 15:37:23 views 1251
  

राउरकेला से बेंगलुरू के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। साउथ वेस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन होते हुए बेंगलुरु कैंट - राउरकेला - बेंगलुरु कैंट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु कैंट - राउरकेला स्पेशल ट्रेन (Bengaluru - Rourkela Special Train) बेंगलुरु कैंट स्टेशन से 09 नवंबर को रवाना होगी और राउरकेला स्टेशन 10 नवंबर को पहुंचेगी, जबकि राउरकेला - बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर को राउरकेला स्टेशन से प्रस्थान करेगी और बेंगलुरु कैंट स्टेशन 17 नवंबर को पहुंचेगी।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 06571 बेंगलुरु कैंट - राउरकेला स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर की सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा स्टेशन 10 नवंबर की रात 08:20 बजे और राउरकेला स्टेशन रात 10:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 06571 राउरकेला - बेंगलुरु कैंट स्पेशल ट्रेन राउरकेला स्टेशन से 15 नवंबर की रात 09:45 बजे प्रस्थान करेगी और झारसुगुड़ा स्टेशन रात 11:30 बजे और बेंगलुरु कैंट स्टेशन 17 नवंबर की दोपहर 02:30 बजे पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर श्रेणी के 22 कोच लगे होंगे। स्पेशल ट्रेन का ठहराव बेंगलुरु कैंट, धर्मावरम, धोने, नांदयाल, गुंटूर, विजयवाड़ा, दुव्वदा, सिंहाचलम उत्तर,पेंदुर्ती, विजयनगरम,रायगढ़ा, सिंगापुर रोड, टिटलागढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा और राउरकेला स्टेशन में दिया है ।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737