जमुई का नाम सिर्फ राज्य नहीं, देश और दुनिया में रोशन कर रहीं श्रेयसी: राजनाथ (जागरण)
संवाद सहयोगी, जमुई। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कई राजनीतिक रिश्ते की दुहाई देकर लोकल कनेक्शन के भी संकेत दिए। उन्होंने जमुई विधायक व भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के पिता स्व दिग्विजय सिंह को अपना मित्र बताया। मंच पर उनकी पत्नी बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी के पहुंचते ही कहा कि आ गई हमारी असली नेता। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उन्होंने श्रेयसी सिंह की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि यह जमुई का नाम सिर्फ राज्य नहीं, देश और दुनिया में रोशन कर रही है। इतना सुनते ही वहां उपस्थित भीड़ से उठी तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान महावीर की प्रतिमा भी भेंट की गई।
सभा को केंद्रीय मंत्री के अलावा यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी, प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मंच की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो कर रहे थे।
संचालन की जिम्मेवारी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी संभाल रहे थे। इस मौके पर जदयू नेता शांतनु सिंह, भाजपा नेता निर्भय प्रताप सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल तथा हम पार्टी के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
जमुई की राजनीति को साध रहे यूपी के दो दिग्गज
जमुई में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें दो विधानसभा क्षेत्र चकाई और झाझा से जदयू , जमुई से भाजपा और सिंकदरा से हम चुनाव लड़ रही है।चुनाव लड़ने के दौरान जमुई में भाजपा और जदयू की रणनीति में थोड़ा फर्क दिखता है। यूं कहें तो पहले भाजपा की रणनीति थोड़ी कमजोर दिख रही थी।
इसी दौरान भाजपा ने अपनी रणनीति बदली। यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और महाराज के सलाहकार और देवरिया विधायक शलभमणि त्रिपाठी को कमान संभालने की जिम्मेवारी सौंपी गई। दोनों दिग्गज के आने के उपरांत भाजपा के काम में काफी बदलाव दिखा।
जानकार बताते हैं कि गुजरात व अन्य जगहों से लगभग ढाई से कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही दोनों समस्याओं के निराकरण करने में लग जाते हैं। पार्टी के सभी प्राकोष्ठों के साथ बैठक कर यहां की कमी के बारे जानते हैं और उसका तुरंत हल करते हैं। |
|