जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: देर रात तक पार्षद पदों पर ABVP दबदबा, नतीजों का इंतजार

cy520520 2025-11-6 10:36:54 views 680
  

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने पार्षद पदों पर दबदबा बनाया।  



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव में बुधवार को पार्षद पदों के लिए हुई मतगणना में एबीवीपी का दबदबा रहा। खबर लिखे जाने तक 47 पार्षद पदों में से 26 के लिए मतगणना पूरी हो चुकी थी। इनमें से 14 पर एबीवीपी के उम्मीदवार विजयी हुए। हालांकि, मतगणना देर रात तक जारी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एबीवीपी उम्मीदवारों की जीत ने पूरे दिन परिसर में छात्रों का उत्साह बनाए रखा। अब सबकी निगाहें केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों - अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव - के नतीजों पर टिकी हैं। इस साल जेएनयू में 67 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। चुनाव समिति ने बताया कि कुल 9,043 छात्र मतदान के पात्र थे। मतदान मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक चला।

काउंसलर के नतीजों के साथ ही विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति के लिए तीन छात्र प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा भी हो चुकी है। इनमें से, गर्विता गांधी (स्नातक), श्रुति वर्मा (स्नातकोत्तर) और परन अमिताव (पीएचडी) को समिति के लिए चुना गया है।

ये तीनों छात्र विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति में अपने-अपने वर्गों का प्रतिनिधित्व करेंगे। आंतरिक समिति के चुनावों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। जेएनयू ने 25 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की गई और 4 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ।
केंद्रीय पैनल के परिणाम आज घोषित होंगे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चार केंद्रीय पदों - अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव - के परिणाम आज घोषित किए जाएँगे। इस बार वामपंथी दलों (आइसा, एसएफआई, डीएसएफ) और एबीवीपी के बीच कड़ा मुकाबला है। अदिति मिश्रा, केझाकुट गोपिका बाबू, सुनील यादव और दानिश अली वामपंथियों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एबीवीपी ने विकास पटेल, तान्या कुमारी, राजेश्वर कांत दुबे और अनुज को मैदान में उतारा है।

केंद्रीय पैनल के चार पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव) के लिए कुल 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव समिति के अनुसार, मतगणना जारी है और परिणामों की औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138141

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com