search

कार्तिक पूर्णिमा: सरयू-राप्ती में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Chikheang 2025-11-5 14:07:20 views 1267
  

कार्तिक पूर्णिमा स्नान करते श्रद्धालु। जागरण  



संवाद सूत्र बड़हलगंज/करमैनीघाट। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व बुधवार यानी आज है। बड़हलगंज व गोला स्थित सरयू नदी के घाट के साथ ही विभिन्न जगहों व राप्ती नदी के करमैनी घाट समेत अन्य जगहों पर लोग श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। स्नान घाट पर अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं। विभिन्न जगहों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों व धर्मशालाओं पर विशेष व्यवस्था की गई है। घाटों की साफ सफाई व रोशनी के साथ सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था। भारत की आध्यात्मिक नदी गंगा व सरयू में स्नान की महिमा बताई गई है, लेकिन सरयू नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सरयू स्नान के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मंगलवार को स्नानार्थियों का बटोर रहा। लिहाजा पूरी रात उपनगर में चहल पहल रही।

सुबह से श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं। स्नान पर्व के लिए बड़हलगंज के मुक्तिपथ स्थित रामकवल शाही स्नान घाट, कलूट शाह शिवाला, लेटाघाट, पौहारी महराज कुटी, पुरानी एवं नई हनुमानगढ़ी घाट, तरकुलही घाट सहित अन्य घाटों की साफ सफाई व रोशनी के इंतजाम नगर पंचायत द्वारा किया गया है। वहीं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भंडारा के साथ स्टाल लगा कर श्रद्धालुओं के ठहरने, खाना-पानी, चिकित्सा आदि के इंतजाम किए गए हैं। कोतवाली पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी के जवान स्नानार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953