Kartik Purnima Daan 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये विशेष दान, दिन दूना-रात चौगुना बढ़ेगा धन

LHC0088 2025-11-4 16:37:09 views 1242
  

Kartik Purnima Daan 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये दान।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है, जिसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन तिथि पर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने और क्षमता के अनुसार दान करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, तो आइए इस दिन (Kartik Purnima 2025) से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा पर करें  दान (Kartik Purnima Daan 2025 List)

  

  • दीपदान - इस दिन दीपदान का बहुत महत्व है। ऐसे में पवित्र नदियों के घाटों, मंदिरों, घर के आंगन, छत और तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं। इससे जीवन से अंधकार दूर होता है और उन्नति होती है।
  • अन्न दान - जरूरतमंदों को अन्न (जैसे चावल, दाल, आटा) दान करना सबसे बड़ा दान माना गया है। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • वस्त्र दान - ठंड के मौसम को देखते इस शुभ दिन पर गरीबों को कम्बल, गर्म कपड़ों का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों खुश होते हैं।
  • तिल, घी और गुड़ - इस दिन तिल, घी और गुड़ का दान भी विशेष फलदायी माना गया है। यह दान स्वास्थ्य और सौभाग्य में वृद्धि करता है।
  • फल एवं मिठाई - ब्राह्मणों और गरीबों को मौसमी फल और शुद्ध मिठाई का दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

दान करने से पहले ध्यान दें ये बातें

  • दान हमेशा शुभ मुहूर्त में और श्रद्धा भाव से करना चाहिए।
  • दान से पहले संकल्प लेना चाहिए।
  • दान हमेशा जरूरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए।
  • तामसिक चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।


यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2025: इन दिव्य मंत्रों के जप से करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, पूरी होगी मनचाही मुराद

यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीपक जलाना है शुभ, जानें दीपदान की विधि

  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139109

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.