सरदार पटेल की 150वीं जयंती (Picture Courtesy: Freepik)  
 
  
 
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) का नाम देश की एकता, अखंडता और साहस का प्रतीक है। उन्होंने न केवल आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई बल्कि स्वतंत्र भारत को एकसूत्र में बांधने का कठिन कार्य भी किया। इसलिए हर साल 31 अक्टूबर को उनकी जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई जाती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
ऐसे में आज के दौर में जब दुनिया तेजी से बदल रही है और प्यार और इंसानियत की जगह युद्ध ले रहा है, तो सरदार पटेल के विचारों को याद करना और भी जरूरी हो जाता है। पटेल का जीवन इस बात की मिसाल है कि दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित की भावना सर्वोपरि है। इसलिए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में थे। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं उनके 10 प्रेरक विचार (Sardar Patel Motivational Quotes) जो हर भारतीय के लिए मार्गदर्शन का काम करते हैं।  
 
    
 
(Picture Courtesy: Freepik)  
“एकता के बिना कोई भी राष्ट्र महान नहीं बन सकता।”  
 
सरदार पटेल का ये विचार हमें सिखाता है कि जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर हमें देश के विकास के लिए मिलकर काम करना होगा। तभी हमारा देश महान बनेगा।  
“जब जनता एक हो जाती है, तब उसके सामने क्रूर से क्रूर शासन भी नहीं टिक सकता। अतः जात-पांत के ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर सब एक हो जाइए।”  
 
सरदार पटेल का यह विचार भी एकता का संदेश देता है। देश के विकास और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए देश के लोगों का एकजुट होना जरूरी है।   
“कठिन समय में कायर व्यक्ति बहाना ढूंढ़ते हैं और बहादुर व्यक्ति रास्ता ढूंढ़ते हैं”  
 
पटेल का यह विचार हमें सीख देता है कि मुश्किल से डरकर भागना नहीं चाहिए, बल्कि बहादुरी से उसका सामना करना चाहिए।   
“आपको अपना अपमान सहने की कला आनी चाहिए”  
 
इससे हम सीख सकते हैं कि हर व्यक्ति आपका सम्मान करेगा यह जरूरी नहीं, लेकिन इससे आपको प्रभावित भी नहीं होना चाहिए। धैर्य बनाए रखने के लिए व्यक्ति को अपमान सहने की कला आनी चाहिए।  
“इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है”  
 
सरदार पटेल का यह विचार हमारे देश की महानता और गरिमा के बारे में बताता है।   
“अधिकार मनुष्य को तब तक अंधा बनाए रखेंगे, जब तक मनुष्य उस अधिकार को प्राप्त करने हेतु मूल्य न चुका दे।”  
 
वल्लभभाई का यह संदेश हमें सिखाता है कि अधिकार पाना है, तो उसके लिए संघर्ष करना जरूरी है। तभी आप उसकी कद्र कर पाएंगे।   
“आज हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, जाति-पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए तभी हम एक उन्नत देश की कल्पना कर सकते हैं।”  
 
सरदार पटेल का यह विचार भी हमें एकता का संदेश देता है।   
“विश्वास और दृढ़ निश्चय से बड़ी कोई ताकत नहीं है”  
 
इस विचार से हम सीख सकते हैं कि कोई भी काम विश्वास और इच्छा शक्ति के साथ पूरा किया जा सकता है।   
यह भी पढ़ें- क्या आप देश के पहले गृह मंत्री से पूछना चाहते हैं सवाल ? प्रधानमंत्री संग्रहालय में जवाब देगा सरदार पटेल का AI अवतार  
यह भी पढ़ें- सरदार पटेल की 150वीं जयंती आज, पीएम मोदी आज देंगे राष्ट्र के नाम संबोधन; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर होगा भव्य कार्यक्रम |