search

Gorakhpur News: छठ घाट विवाद में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासद समेत कई पर मारपीट व लूट का केस

deltin33 2025-10-31 12:36:32 views 954
  

पहले बैनर लगाने के विवाद में हुई थी मारपीट फिर नगर पंचायत पर हुआ था हमला



संवाद सूत्र, पिपराइच। रामलीला मैदान स्थित छठ घाट पर सोमवार को बैनर लगाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पिपराइच थाना पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद समेत कई पर मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक पक्ष से नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वह पंकज मद्धेशिया के साथ बाइक से काली मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। हरिलाल बैंड चौराहे पर अचानक रोक लिया गया और धारदार हथियारों से लैस भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। गाली-गलौच और जान-माल की धमकी के बीच उन्हें एक दुकानदार के यहां छिपाया गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत के सभासद व्यास मुनि गुप्ता, कपिल मुनि, अगस्त मुनि, अभिषेक, प्रिंस सहित पांच नामजद और 50-60 अज्ञात मुकदमा दर्ज किया। वहीं, रामलीला कमेटी अध्यक्ष ऋषभ कश्यप और सभासद व्यास मुनि गुप्ता की तहरीर पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

इसमें आरोप लगाया गया कि 27 अक्टूबर को रामलीला मैदान में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मद्धेशिया, अनुप मद्धेशिया, गौरव मद्धेशिया, विशु, संतोष सिंह और अन्य 40 लोगों ने पंकज मद्धेशिया व सोनू अंसारी को बुलाकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित का करीब 10 ग्राम का सोने का चेन और छह ग्राम की अंगूठी छिन ली।

भीड़ में शामिल जनता बीच-बचाव करती रही, लेकिन मारपीट जारी रही। चुनावी और नगर पंचायत विवादों के चलते यह मामला तेजी से उग्र रूप ले चुका है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीरों के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपित एवं अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521