search

Bihar Weather Today: मोंथा का कहर जारी, अररिया-बांका सहित इन 5 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

cy520520 2025-10-31 12:06:23 views 1000
  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मोंथा तूफान के कारण राजधानी सहित 17 जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश के पांच जिलों के अररिया, किशनगंज, मुंगेर, बांका और सुपौल जिले में अति भारी वर्षा एवं चार जिलों के भागलपुर,जमुई, दरभंगा एवं मधुबनी जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इन जगहों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तीन नवंबर को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ेगी। इनके प्रभाव से प्रदेश में तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है। एक नवंबर के बाद से मौसम में सुधार के आसार है।

गुरुवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ रूक-रूक कर हल्की वर्षा होने से हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान गया के इमामगंज में 74.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस एवं 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

नवादा के मेसकौर में 50.6 मिमी, बांका के कटोरिया में 47.4 मिमी, जमुई के चकाई में 33.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 22.2 मिमी, नवादा के कौआकोल में 20.6 मिमी, गया के डोभी में 18.6 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 18. 2 मिमी, बांका के अमरपुर में 17.4 मिमी, गयाजी में 17 मिमी, नवादा के हिसुआ में 14.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 24.8 तथा न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें-

बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737