search

पश्चिम चंपारण: जन्मदिन पार्टी के बाद किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

LHC0088 2025-11-28 20:37:09 views 1245
  



जागरण संवाददाता, बगहा : पश्चिम चंपारण जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को चौंकाने वाली घटना हुई। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता लौकरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी के बाद घर छोड़ने का बहाना बनाकर आरोपितों ने रास्ते में वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में सहयोग करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नौरंगिया थाने के मदनपुर गांव निवासी के रूप में की गई है।

वहीं मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा उसे आवश्यक परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166295