search

सुनो-सुनो-सुनो...31 को 10 से 11 तक ठेका फ्री, कोई भी ले सकता है शराब...यूपी के इस गांव में मंदिर से हुआ यह एलान

LHC0088 2025-10-31 01:08:29 views 1252
  

किरतपुर के गांव में ग्राम प्रधानी के चुनाव से किया ठेका फ्री का एलान। (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, जागरण, किरतपुर (बिजनौर)। विकास खंड क्षेत्र की अंतिम ग्राम पंचायत आलमपुरगंगा उर्फ गंगावाला टांकली के शिव मंदिर से बुधवार की शाम एलान हुआ कि 31 तारीख को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक केवल ग्रामीणों के लिए शराब का ठेका फ्री रहेगा। इस दौरान कोई भी ग्रामीण गांव छितावर स्थित शराब के ठेके से शराब निश्शुल्क ले सकता है। एलान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है और खूब चर्चा हो रही है। ग्रामीण इसे आगामी ग्राम प्रधान के चुनाव से जोड़ रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


तहसील नजीबाबाद और ब्लाक एवं थाना किरतपुर क्षेत्र की अंतिम ग्राम पंचायत आलमपुरगंगा उर्फ गंगावाला में स्थित शिव मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर से बुधवार की शाम एलान हुआ कि 31 अक्टूबर को सुबह दस से 11 बजे तक पड़ोस के ग्राम छितावर स्थित देसी शराब के ठेके से फ्री में शराब ले सकता है।

यह एलान कई बार हुआ, जिसका वीडियो बनाकर किसी ग्रामीण ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद गांव में चर्चा शुरू हो गई। ग्रामीण इस एलान को आने वाले साल में होने वाले ग्राम प्रधान पद के होने वाले चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं। शासन और निर्वाचन आयोग ने भले ही ग्राम प्रधानी के चुनाव की घोषणा नहीं की हो, लेकिन प्रधान पद का चनाव लड़ने वाले संभावित दावेदारों ने गांवों में शराब वितरण और दावतों का दौर शुरू कर दिया है।

इस दौर में संभावित दावेदारों द्वारा शराब बांटना तो आम हो बात है, लेकिन ग्राम गंगावाला के ग्रामीणों के लिए शराब के ठेके को ही एक घंटे के लिए फ्री करने का प्रकरण पहली बार सामने आया है। शिव मंदिर के सेवादार धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक ग्रामीण के कहने पर मंदिर से एलान किया गया। एसओ पुष्पा देवी ने बताया कि पुजारी धर्मवीर सिंह माफीनामा लिखकर दे गया है। मुनादी कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर से मुनादी कराना गंभीर मामला है
चुनाव के लिए किसी भी मतदाता को प्रलोभन देना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। ग्रामीणों को फ्री में शराब बांटने के लिए शिव मंदिर से मुनादी कराना बहुत ही गंभीर मामला है। यह धार्मिक भावना से खिलवाड़ है। जांच कर आरोपितों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-शैलेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, नजीबाबाद।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138